राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ‘एक चम्मच घी रामलला के नाम’ भजन संध्या में की शिरकत

Rajasthan Legislative Assembly Speaker Vasudev Devnani participated in the bhajan evening ‘Ek spoon ghee in the name of Ramlala’.

  • विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अपने घर से लाए घी, किया अर्पित
  • देवनानी ने भगवान राम, सीता और हनुमान जी की आरती उतारी

रविवार दिल्ली नेटवर्क

जयपुर : राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शनिवार को जयपुर खोले के हनुमान जी मंदिर प्रांगण में सच बेधड़क मीडिया समूह की ओर से आयोजित ‘एक चम्मच घी रामलला के नाम’ भजन संध्या में शामिल हुए। स्पीकर देवनानी अपने घर से घी लेकर गए और वहां पात्र में अर्पित किया। श्री देवनानी ने भगवान राम, सीता और हनुमान जी की आरती उतारी।

स्पीकर देवनानी ने भजन संध्या में प्रस्तुत भजनों का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, मर्यादा, त्याग, सेवा और आदर्श जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। प्रभु श्रीराम के आदर्श प्रत्येक व्यक्ति को सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और भारतीय परंपराओं के प्रति जुड़ाव मजबूत होता है। ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

देवनानी ने इस आयोजन के लिए सच बेधड़क मीडिया समूह की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं तथा भगवान श्रीराम से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।