संपत्ति व इन्श्योरेंस का पैसा हड़पने के लिए धीमा जहर देकर पति व उसके परिजनों को मारने की साज़िश

Conspiracy to kill husband and his family by giving slow poison to grab property and insurance money

दीपक कुमार त्यागी

थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना इन्दिरापुरम में एक वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम को सफलता मिली है।

उक्त सम्बन्ध में अभय राजेन्द्र डागा, आईपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम ने बताया कि 24 सितंबर 2026 को थाना इन्दिरापुरम पर वादी सुशील कुमार भटनागर नि० वसुंधरा थाना इन्दिरापुरम गाजियाबाद के द्वारा तहरीर दी गई कि वादी की पत्नी व पत्नी के परिवारजन द्वारा मिलकर वादी, वादी के पुत्र वंश भटनागर व भांजे देव भटनागर को जान से मारने के इरादे से धीमा जहर (LEAD POISON) देने के सम्बंध में प्राप्त हुई। जिसके आधार पर थाना इन्दिरापुरम पर तत्काल सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी तत्पश्चात 23 नवंबर 2026 को थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता निवासी झिलमिल कॉलोनी थाना विवेक विहार दिल्ली उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभय राजेन्द्र डागा, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम ने बताया कि अभियुक्ता ने पूछताछ पर बताया कि मेरे पति की करीब 5 से 6 करोड़ की ट्रैवल ऐजेन्सी है तथा मेरे पति के नाम 2 करोड़ रुपये का इन्श्योरेंस हो रखा है जिसकी नोमिनी मैं हूँ। मैंने ये सोचा था कि मेरे पति के बाद सब कुछ मेरा हो जायेगा इसी लालच में आकर मैंने अपने पति व अन्य को जान से मारने के इरादे से धीमा जहर (LEAD POISON) देती रही।