साहिबाबाद थाने में पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हॉस्टल व नई बैरक के निर्माण का हुआ शिलान्यास

The foundation stone was laid for the construction of a hostel equipped with modern amenities and new barracks for police personnel at the Sahibabad police station

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में थानों एवं भवनों के जीर्णोधार के क्रम में 20 अगस्त 2026 को थाना साहिबाबाद में 100 पुरुष पुलिस कर्मियों हेतु हॉस्टल एवं नई बैरक के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन एवं अमित सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद उपस्थित रहे। यहां आपको बता दें कि साहिबाबाद थाना पुलिस कमिश्नरेट के सबसे महत्वपूर्ण थानों में शामिल है, ट्रांस हिंडन क्षेत्र पोस्टिंग के समय यहां पर आमद भी होती है। हालांकि थाने में बैरक पहले से ही मौजूद है, लेकिन पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस बल की बढ़ती तैनाती के चलते बैरक की क्षमता कम पड़ जाती है, जिसके चलते पुलिसकर्मियों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके चलते ही पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ ने शासन की मंसा के अनुरूप गाजियाबाद साहिबाबाद थाने में हॉस्टल व नई बैरक बनाने के निर्देश दिए थे।

साहिबाबाद थाने की यह नई बैरक पांच मंजिला होगी और इन बैरक में 100 से अधिक पुरुष पुलिसकर्मियों के लिए व्यवस्था होगी, इन बैरक के निर्माण से पुलिसकर्मियों को भी आधुनिक सुविधाओं सुकून मिलेगा। हॉस्टल व नई बैरक के शिलान्यास कार्यक्रम में केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात एवं धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन, अमित सक्सेना सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद, सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम और थाना प्रभारी रवेंद्र गौतम थाने की अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।