स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर क्षेत्र में होगी प्रधान मंत्री की सभा : के सी त्यागी

Prime Minister's meeting will be held in the area on the birth anniversary of late Chaudhary Charan Singh: KC Tyagi

दीपक कुमार त्यागी

नई दिल्ली : पूर्व सांसद के सी त्यागी ने बताया कि आगामी 23 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बाबुगढ क्षेत्र में एक बड़ी रैली कर देश के किसानों की तरफ़ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया जाएगा। 23 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले स्व चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली नूर पुर की मडैया में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे उसके बाद आभार सभा को सम्बोधित करेंगे। 23 दिसम्बर के प्रधानमंत्री को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की रुप रेखा बनाने के लिए आज दिल्ली से एक रालोद नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल व भाजपा के विधायक हरेन्द्र तेवतिया व हापुड़ भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने नूरपुर की मडैया में स्व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। रालोद प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद के सी त्यागी, पूर्व मन्त्री अशोक यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमर जीत सिंह बिडडी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय वीर सिंह एडवोकेट, ग़ाज़ियाबाद ज़िलाध्यक्ष राम पाल सिंह, रणबीर दहिया, बिजेंद्र दिवान, सुरेन्द्र त्यागी, रविन्द्र प्रधान, सत्येन्द्र फोजी बिजेंद्र किलहौडा, रवि चिकारा, तथा भाजपा विधायक हरेन्द्र तेवतिया, भाजपा ज़िलाध्यक्ष कविता, पदम् प्रधान, सुमेर सिंह, कृपाल सिंह, मनोज त्यागी आदि उपस्थित रहे।