हिंदू जागो, घर बेटी अस्तित्व बचाओ पदयात्रा हापुड़ पहुंची

The 'Hindu Jago, Protect Daughters and Identity' foot march has reached Hapur

मनीष कुमार त्यागी

हापुड़ : गढ़ मुक्तेश्वर के बृजघाट से शिवशक्ति धाम डासना गाजियाबाद के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के शिष्य यति महादेवानंद गिरि ने अपने मित्रों और साथियों के साथ “हिंदू जागो, घर बेटी अस्तित्व बचाओ” पदयात्रा हापुड़ पहुंची, जहां पर छज्जुमल की धर्मशाला में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। यह यात्रा गाजियाबाद के सुप्रसिद्ध तीर्थ दूधेश्वरनाथ मठ तक जाएगी।

स्वागत करने वालों में अरुण त्यागी, गजेंद्र गुप्ता, विपुल मित्तल, दीपक त्यागी अच्छेजा, चौधरी ज्ञानेंद्र त्यागी, मनोज वर्मा, कवि विकास विजय त्यागी, निखिल त्यागी, लालाराम बाल्मीकि, कवि अवनीत समर्थ, अनिल त्यागी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज पदयात्रियों को आशीर्वाद देने के लिए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी, अनिल यादव छोटे नरसिम्हानंद और मोहित बजरंगी भी छज्जुमल की धर्मशाला में उपस्थित रहे। पदयात्रियों में यति महादेवानंद गिरी के साथ स्वामी राम विशाल दास, स्वामी माधव गिरी, स्वामी अभिराम दास, स्वामी दिलीप महाराज तथा साध्वी दीपिका मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में भक्तगण भी उपस्थित थे।

इस यात्रा के संदर्भ में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने बताया कि अब तक हमने सारे राजनैतिक दलों को आजमा लिया है और अब ये तय हो गया है कि ये राजनीति करने वाले किसी के सगे नहीं हैं। ये अपने बच्चों को विदेशों में भेजकर इस देश को धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदुओं का नर्क बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इन पर विश्वास करने का अर्थ अपने धर्म, समाज और वंश को सर्वनाश की भट्ठी में झोंकना है।आज तक का इतिहास बताता है कि हिन्दू राजनेता अपने लोगों को झूठी बातों में लगाए रखते हैं जबकि जिहादी दिन रात हिंदुओं सहित सभी काफ़िरों और मुशरिको को क़त्ल करने की योजनाओं में लगे रहते हैं। आज जब हिंदुओं को एकता और सद्भावना की सर्वाधिक आवश्यकता थी तब ऐसे समय पर वर्तमान सत्ताधीशों ने हिन्दू समाज को जातीय गृहयुद्ध की ओर धकेल दिया है। ऐसे में अब केवल एक ही मार्ग शेष है कि हमारे पास की इजरायल जैसा एक देश हो।

अगर हम ऐसा देश नहीं बना पाते हैं तो हमारे विनाश को कोई नहीं रोक सकेगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि अभी हिंदू समाज इस प्रश्न पर सोचने का साहस भी नहीं कर पा रहा है। ऐसे में अब केवल देवाधिदेव भगवान महादेव शिव व जगदजननी मां जगदम्बा ही हिंदुओं को मार्ग दिखा सकती हैं। यहीं प्रार्थना अलग अलग मां और महादेव के मंदिरों में करने के लिए हम गंगा लेकर जा रहे हैं।यह गंगाजल यहां से लेकर दूधेश्वरनाथ मंदिर गाजियाबाद महादेव को अर्पित किया जाएगा और उनसे प्रार्थना की जाएगी कि वो हम हिंदुओं को अपनी भक्ति, सद्बुद्धि, शक्ति और विजय प्रदान करें तथा सनातन धर्म के शत्रुओं का समूल विनाश करें।