रविवार दिल्ली नेटवर्क
- श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था भाग
- कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने अयोध्या भेजने का किया था वादा
- प्रो. विपिन जैन, प्रो. आरके जैन सपत्नीक जाने वालों में शामिल
- एक दर्जन से अधिक कोर्सेज़ के स्टुडेंट्स हैं ये श्रावक-श्राविकाएं
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के 120 श्रावक-श्राविकाएं और फैकल्टीज़ गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी के दर्शनार्थ आज सवेरे कैंपस से अयोध्या रवाना हो गए हैं। ये सभी श्रावक-श्राविकाएं और फैकल्टीज़ श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में शामिल रहे थे। टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने संकल्प लिया था, महामंडल विधान में शामिल होने वाले इन स्टुडेंट्स को माताजी के मंगल आशीर्वाद के लिए अयोध्या भेजेंगे। उल्लेखनीय है, अयोध्या श्री आदिनाथ भगवान, श्री अजीतनाथ भगवान, श्री अभिनंदन नाथ भगवान, श्री सुमति नाथ भगवान, श्री अनंतनाथ भगवान की जन्म स्थली भी है। यह दल इन पांचों तीर्थंकरों की जन्मस्थली का दर्शन भी करेगा। साथ ही यह दल सरयू तट पर आरती में भी शामिल होगा। इन श्रावक-श्राविकाओं के अलावा अयोध्या जाने वालों में टिमिट के निदेशक प्रो. विपिन जैन, प्रो. आरके जैन, डॉ. शैफाली जैन, श्रीमती अहिंसा जैन, डॉ. अर्चना जैन आदि भी शामिल हैं। ये 120 स्टुडेंट्स एक दर्जन से अधिक कोर्सेंज़ के हैं।
यह जानकारी देते हुए टिमिट के निदेशक प्रो. विपिन जैन ने बताया, अयोध्या पहुंच कर श्रावक-श्राविकाओं के संग-संग फैकल्टीज़ और स्टाफ का यह दल सर्वप्रथम गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी को श्रीफल भेंट करके मंगल आशीर्वाद लेगा। इसके बाद वे पांचों तीर्थंकरों की जन्मस्थली के संग-संग श्रीराम लला के दर्शन भी करेंगे। ये श्रावक-श्राविकाएं बीसीए, बीटेक, बीबीए, बीलिब, एमबीए, एमबीए कॉर्पोंरेट, बीटेक एआई, बीपीटी, बीएससी फॉरेंसिक साइंस, बीएफए, ऑप्टोमेट्री, बीकॉम, बीबीए आईबी के छात्र हैं। इस दल में श्री चिराग जैन, श्री सर्वज्ञ चौधरी, श्री प्रयास झांझरी, श्री पारस जैन, श्रीमती निकिता जैन, श्री आदित्य जैन, श्री श्रीश जैन, श्री आराध्य जैन, श्री धार्मिक जैन, श्रीमती आरजू जैन, श्री वैभव जैन भी शामिल हैं। यह दल रविवार की रात को टीएमयू कैंपस लौट आएगा।





