हमारे गेंदबाजों ने जिस तरह मैच को मोड़ा, अविश्वसनीय है : सूर्य कुमार यादव

The way our bowlers turned the match around is unbelievable: Surya Kumar Yadav

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा, ‘अविश्वसीय भारतीय टीम की कप्तानी करना वाकई गजब का अहसास है। सैमसन जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे तो वह जानते थे कि क्या सही है। टीम इंडिया को संजू से ही ऐसी ही पारी की जरूरत और आस थी। मैंने कप्तान हैरी ब्रुक्स से हल्के फुल्के अंदाज में कहा भी हमें इंग्लैंड को हराने के लिए हमें कितने रन बनाने होंगे। इंग्लैंड की टीम शतरंज की तरह बिसात बिछाई । हमारे गेंदबाजों ने जिस तरह धारदार गेंदबाजी कर मैच को अपने पक्ष में मोड़ा वह वाकई अविश्वसनीय है। आप जानते हैं कि बुमराह कितने काबिल गेंदबाज है। हमें अपने फील्डिंग कोच टी दिलीप को भी श्रेय देना होगा। हमारे लड़कों ने बढ़िया जवाब दिया। हमारे खिलाड़ियों ने अतिरिक्त प्रयास किया और यह दिखा भी। तीसरे नंबर तक हमारा बल्लेबाजी क्रम तय है। जब हमने लेग स्पिनर आदिल रशीद को गेंदबाजी करते तो देखा तो हमने शिवम दुबे को बल्लेबाजी के लिए चौथे नंबर पर भेजा जो कि एकदम सही मैच-अप थे। मैं तब बहुत नर्वस था। जब हम मैदान पर पहुंचे तो स्टेडियम 80 फीसदी भरा था। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को बढ़िया खेल देखने को मिला। फाइनल में हम पर अपने घर में खिताब जीतने का बेशक दबाव होगा लेकिन हमारे सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ रोमांचित है

संजू का कैच टपका मैंने बहुत बड़ी गलती की: ब्रुक्स
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक्स ने कहा,‘ मैं यह मानता हूं कि मैंने संजू सैमसन का कैच टपका कर बहुत बड़ी गलती की। हमने अच्छी फील्डिंग नहीं की। आप भारत के खिलाफ अपनी योजना को अमली जामा न पहनाने की गलती नहीं कर सकते ।बेथल ने वाकई अविश्वसनीय पारी खेली और इसका उन्हें वाकई बहुत लाभ होगा। बेथल ने पहली ही गेंद से आक्रामक तेवर दिखा दुनिया को दिखाया कि वह क्या कुछ कर सकते हैं। हमारे लिए यह टी 20 विश्व कप खासा बढ़िया रहा और हम जिस तरह खेले हमें उस पर गर्व होना चाहिए। हमने सेमीफाइनल में अच्छा खेल दिखाया लेकिन जीत हमारे हिस्से नहीं आई।’