रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : एसआईआर पर विस्तृत चर्चा कर फीडबैक लेने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर एसआईआर के नोटिस फेज में जारी सुनवाई के संबंध में भी राजनीतिक दलों को विस्तृत प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि एसआईआर के दौरान किसी नागरिक को परेशानी ना हो, इसका पूर्ण रुप से ध्यान रखा जा रहा है। वर्तमान में 24 लाख नोटिसों के सापेक्ष लगभग 19 लाख (77%) नोटिस बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं तक पंहुच चुके हैं।





