रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : जौनपुर, टिहरी गढ़वाल में 9वें जौनपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर ₹52 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों, किसानों एवं मातृशक्ति द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करने के साथ ही धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं भी कीं।
उन्होंने कहा ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, लोककला, लोकसंगीत और पारंपरिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और उत्पादों को पहचान एवं प्रोत्साहन देने का माध्यम बनते हैं।





