90% शहरी भारतीयों का मानना है कि तकनीक आधारित सुरक्षा जरूरत है, विलासिता नहीं: गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने घरों को ‘सुरक्षा के साथ डिजाइन’ करने की अपील की

90% of urban Indians believe tech-enabled security is a necessity, not a luxury: Godrej Enterprises Group urges homes to be ‘designed with security in mind’

रविवार दिल्ली नेटवर्क

होम सेफ्टी मंथ के तहत गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप का सिक्योरिटी सॉल्यूशंस कारोबार बिल्डरों, वास्तुकारों और डिजाइनरों से घरों की योजना, डिजाइन और निर्माण के शुरुआती चरणों से ही सुरक्षा को शामिल करने की अपील कर रहा है। साथ ही, उपभोक्ताओं से भी घर में रहने से पहले सुरक्षा उपायों पर विचार करने का आग्रह किया गया है।

मुंबई, 25 नवंबर 2026: आज आधुनिक घरों की पहचान अक्सर उनकी उन सुविधाओं से होती है, जो लोगों को आपस में जोड़ती हैं, लोगों के रोज़मर्रा के कामों को स्वचालित बनाती हैं और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान करती हैं। लेकिन जैसे-जैसे शहरी भारत स्मार्ट जीवनशैली अपना रहा है, उपभोक्ता अब एक बुनियादी सवाल भी पूछने लगे हैं कि उनका घर उन्हें कितना सुरक्षित महसूस कराता है?

हंसा रिसर्च द्वारा किए गए ‘सिक्योर बाय डिजाइन स्टडी 2026’ के अनुसार, 90% शहरी भारतीयों का मानना है कि तकनीक आधारित सुरक्षा विलासिता नहीं, बल्कि एक खास जरूरत है। यह निष्कर्ष बताता है कि आधुनिक घरों को लेकर उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं बदल रही हैं। साथ ही, आवास क्षेत्र के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि जब सुरक्षा जरूरी मानी जाने लगी है, तो क्या इसे घर का कब्जा मिलने के बाद ही जोड़ा जाना चाहिए या घर की योजना, डिजाइन और निर्माण के दौरान ही इसका ध्यान रखा जाना चाहिए?

‘होम सेफ्टी मंथ’ के हिस्से के रूप में, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप का सिक्योरिटी सॉल्यूशंस व्यवसाय ‘सिक्योर बाय डिजाइन’ पहल के माध्यम से इस चर्चा को आगे बढ़ा रहा है। इसके तहत बिल्डरों, डेवलपर्स, आर्किटेक्ट्स और डिजाइनरों से आग्रह किया जा रहा है कि वे योजना और स्पेसिफिकेशन के चरण से लेकर हैंडओवर तक सुरक्षा पर पहले ही विचार करें। साथ ही, उपभोक्ताओं से भी अपील की जा रही है कि वे किसी चिंता या घटना के होने का इंतजार करने के बजाय, घर खरीदने, उसमें रहने जाने या बाद में बदलाव (रेट्रोफिटिंग) शुरू करने से पहले ही सुरक्षा के बारे में सोचें।

यह अध्ययन गोदरेज की लंबे समय से चली आ रही ‘होम सेफ्टी डे’ पहल पर आधारित है, जिसे इसके लॉक्स बिजनेस द्वारा शुरू किया गया है और हर साल 15 नवंबर को मनाया जाता है। ‘होम सेफ्टी डे’ का उद्देश्य सुरक्षा को रोजमर्रा की बातचीत का एक सक्रिय हिस्सा बनाना और घर की सुरक्षा की समझ को केवल भौतिक संपत्तियों की रक्षा से आगे ले जाना रहा है। इस वर्ष, ‘होम सेफ्टी मंथ’ उस सोच को उन घरों से आगे बढ़ाता है जिनमें लोग आज रह रहे हैं, और उन घरों तक ले जाता है जिन्हें कल के लिए डिजाइन किया जा रहा है।

आधुनिक घरों में सुरक्षा को लेकर चिंता

अध्ययन से पता चलता है कि लोगों की आकांक्षाओं और उनके मन में सुरक्षा को लेकर भरोसे के बीच अंतर है। जहां तकनीक आधारित सुरक्षा को तेजी से जरूरी माना जा रहा है, वहीं 13% लोगों का कहना है कि उनका घर सुरक्षित महसूस नहीं होता और 7% लोग इस बारे में निश्चित नहीं हैं। यानी, एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जिसे सुरक्षा का भरोसा दिलाने की जरूरत है।

ये चिंताएं परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हैं। 65% लोगों को परिवार के घर से बाहर रहने के दौरान चोरी या सेंधमारी की चिंता रहती है, जबकि 60% लोगों को घर पर बच्चों के अकेले रहने की चिंता है। वहीं, 52% लोग सुरक्षा के लिए तकनीक का इस्तेमाल करने के प्रति अधिक इच्छुक हैं।

इन निष्कर्षों से पता चलता है कि उपभोक्ता न केवल घर की सुरक्षा को लेकर अधिक जागरूक हो रहे हैं, बल्कि अपनी चिंताओं को दूर करने में मदद करने वाली तकनीकों को अपनाने के लिए भी तैयार हैं। ऐसे में सुरक्षा से जुड़ी चर्चा घर का कब्जा मिलने के बाद उपाय करने के बजाय, घर में रहने से पहले ही सुरक्षा की योजना बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है।

बाद में सोचने के बजाय शुरुआत में ही सुरक्षा का फैसला

‘सिक्योर बाय डिजाइन’ के जरिए गोदरेज रियल एस्टेट और डिजाइन क्षेत्र से जुड़े लोगों से घर की अन्य जरूरी सुविधाओं के साथ सुरक्षा को भी ध्यान में रखने का आग्रह कर रहा है। कंपनी किसी एक तरह के सुरक्षा समाधान को सभी के लिए सही नहीं मानती, बल्कि चाहती है कि सुरक्षा की जरूरतों का आकलन पहले ही किया जाए। इससे घर की योजना बनाने, सुविधाएं तय करने और ग्राहक को घर सौंपने के चरण में ही सुरक्षा संबंधी फैसले लिए जा सकेंगे, न कि घर का कब्जा मिलने के बाद पूरी जिम्मेदारी गृहस्वामी पर छोड़ दी जाए।

उपभोक्ताओं के लिए भी संदेश उतना ही सीधा है: घर में रहने जाने से पहले सुरक्षा के बारे में सोचें। यह सवाल पूछें कि घर भीतर रहने वाले लोगों की रक्षा कैसे करता है, वहां क्या कमजोरियां हो सकती हैं, और सुरक्षा को जल्दबाजी में किए गए बदलाव के बजाय एक सोचा-समझा निर्णय बनाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के बिजनेस हेड, पुष्कर गोखले ने कहा, “यह शोध ग्राहकों की बदलती जरूरतों की ओर स्पष्ट इशारा करता है। उपभोक्ता तेजी से तकनीक-आधारित सुरक्षा को आधुनिक घर का एक अनिवार्य हिस्सा मान रहे हैं। सुरक्षा समाधान व्यवसाय में अग्रणी होने के नाते, हम इसे इस श्रेणी को आगे बढ़ाने के एक अवसर के रूप में देखते हैं—जहां सुरक्षा को मुख्य रूप से पजेशन के बाद की खरीदारी मानने के बजाय, घर बनाने और खरीदने की यात्रा का एक शुरुआती और अधिक विचारशील हिस्सा बनाया जाए। ‘सिक्योर बाय डिजाइन’ के माध्यम से, हम बिल्डरों, डेवलपर्स, आर्किटेक्ट्स और डिजाइनरों से आग्रह करते हैं कि वे योजना, स्पेसिफिकेशन और हैंडओवर की बातचीत में सुरक्षा को शामिल करें। साथ ही, हम चाहते हैं कि उपभोक्ता घर खरीदने या उसमें रहने जाने से पहले सुरक्षा का मूल्यांकन करें। सुरक्षा को एक संपूर्ण ‘एंड-टू-एंड’ समाधान के रूप में देखा जाना चाहिए—जो परिसर में प्रवेश से लेकर इमारत के प्रवेश द्वार, घर के मुख्य द्वार और घर के भीतर के हर हिस्से तक सुरक्षा प्रदान करे। सुरक्षा को एक खर्च के रूप में नहीं, बल्कि एक सहायक माध्यम (एनेबलर) के रूप में देखा जाना चाहिए। जब डेवलपर्स और घर के मालिक दोनों सक्रिय रूप से सुरक्षा के बारे में सोचना शुरू करेंगे, तो हम ऐसे घर बना पाएंगे जो न केवल अधिक स्मार्ट होंगे, बल्कि आज के परिवारों के जीने के तरीके के लिए भी बेहतर ढंग से तैयार होंगे।”

यह पहल उपभोक्ताओं और समाज की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग और नवाचार का उपयोग करने के गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के व्यापक दर्शन को दर्शाती है। घर के भीतर, ‘सिक्योर बाय डिजाइन’ उस सोच को एक ऐसे क्षेत्र तक ले जाता है जो शहरी भारतीयों के जीने, तकनीक का उपयोग करने और अपने परिवारों की भलाई के बारे में सोचने के तरीके के साथ तेजी से जुड़ता जा रहा है।

जैसे-जैसे घर अधिक कनेक्टेड (आपस में जुड़े हुए) होते जा रहे हैं, “स्मार्ट” की परिभाषा भी विकसित होनी चाहिए।

कोई भी घर तब तक सही मायने में स्मार्ट नहीं है, जब तक कि उसके डिजाइन में ही सुरक्षा शामिल न हो।