दीपक कुमार त्यागी
ग्रेनो प्राधिकरण के बोर्ड रूम में तीनों एसीईओ के साथ की बैठक
ग्रेटर नोएडा : रूस की कंपनियोें का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचा। रसियन इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलोजी, रसियन मेेडिकल इक्यूपमेंट मैनुफैक्चरर, रसियन टेकपॉलिमर मैनुफक्चरर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्राधिकरण बोर्ड रूम में एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ सुमित यादव और एसीईओ नुपुर गोयल से मिले। ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर, पॉलिसी और लैंड बैंक के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने प्रजेंटेशन के जरिए ग्रेटर नोएडा और आईआईटीजीएनएल के बारे में जानकारी दी। एसीईओ ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक है। यह प्लग एंड प्ले सिस्टम पर बसाई गई है। उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को बहुत ही कम समय में भूखंड आवंटित किया जाएगा। उद्योग लगाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित कर दी गई हैं। भूखंड आवंटित होते ही उद्यमी उद्योग लगा सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी के करीब होने के साथ ही यह टाउनशिप रोड, रेल व एयर कनेक्टीविटी के मामले में अन्य शहरों बहुत बेहतर है। इन प्रतिनिधियों ने ग्रेटर नोएडा में निवेश की इच्छा जताई है। इस प्रतिनिधिमंडल में एक्सीलरेशन इंजीनियरिंग के सीईओ और ऑरटम, टेक पॉलीमर ग्रुप के डायरेक्टर इरीना, टेक पॉलीमर ग्रुप के सीईओ अमरदीप सिंह और डायरेक्टर यज्ञदत्त त्यागी शामिल रहे।




