देश प्रदेश का राजनीतिक कम्पास घूम गया हैं एलेक्शन मोड़ में, देखना है इस बार चुनावी रण मेंकिसके हिस्से में आयेंगी सत्ता की बागडोर !

गोपेंद्र नाथ भट्ट

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ,कांग्रेस और अन्य राजनीतिक पार्टियाँ पाँच प्रदेशों राजस्थान,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों तथा अगले वर्ष 2024 मेंहोने वाले लोकसभा आम चुनाव के लिए कमर कस कर चुनावी जंग लड़ने के लिए अब तेजी के साथएलेक्शन मोड़ में आती दिख रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को चार प्रदेशों की यात्रा पर निकल पड़े है और शनिवार को पश्चिमराजस्थान के ऐतिहासिक शहर बीकानेर के दौरें के साथ उनकी यात्रा सम्पन्न होंगी। राजस्थान मेंपिछलें छह माह में यह उनका सातवाँ दौरा हो रहा है। इससे पहलें पिछलें दिनों केन्द्रीय गृह मंत्री अमितशाह दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर तथा केन्द्रीय परिवहन और राष्ट्रीय राज मार्ग मंत्री नितिन गड़करीप्रताप गढ़ का दौरा कर चुके है । मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियाँ बताने के लिए देश के हरभाग में केन्द्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं की फोज के लगातार दौरें हो रहें हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सत्ता को बरकरार रखने के लिए भाजपा ने अपना अभियानआगे बढ़ाते हुए अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं और पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष जे पीनड्डा ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलकर नई नियुक्तियां की हैं। इन दिनों पार्टी में लगातारबैठकों का सिलसिला जारी है।इन बैठकों से केंद्रीय मंत्रिपरिषद और भाजपा संगठन में बदलावों कीअटकलों को बल मिला है। नड्डा ने बृहस्पतिवार की रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस बैठक के बारे में कोई आधिकारिकजानकारी तो नहीं दी गई, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह बैठक पिछले कुछ दिनों से जारी बैठकों कीएक कड़ी समझी जा सकती है।

प्रधानमंत्री शनिवार को रहेंगे बीकानेर में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को करीब तीन घंटे बीकानेर में रहेंगे। अपने गृह जिले में हो रही मोदीकी यात्रा को सफल बनाने केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पिछलें तीन दिनों से यहाँ डेरा जमायेंहुए है। साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रतिपक्ष सतीश पुनियाआदि नेता भी मोदी की यात्रा का ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए है।

पीएम नरेंद्र मोदी 8 जुलाई को बीकानेर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करने के साथ ही दोपरियोजनाओं चूरु से रतनगढ़ रेल लाइन की डबलिंग और रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट काशिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री 23 हजार करोड़ के कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे ।इतने कामों कालोकार्पण बीकानेर में पहली बार हो रहा है। विशेष कर ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर की महत्वपूर्णपरियोजना के तहत भिवाड़ी तक सोलर के ज़रिए बिजली उपलब्ध करवाई जायेंगी।

प्रधान मंत्री की सभा में “प्राकृतिक खेती” को लेकर जागरूकता का संदेश के साथ ही एक नाटक मंचनको पीएम की सभा में शामिल किया गया है।इसके साथ ही एक साइकिल रैली का भी आयोजनहोगा।पीएम मोदी ख़ुद साइकिल रैली के बराबर चलेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करीमौजूद होगें,जबकि केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भूपेन्द्र यादव वर्चुअल ढंग से वीसी से जुड़ेंगे।

भाजपा ने की विधान सभा चुनाव वाले प्रदेशों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा

भाजपा ने शुक्रवार को विधान सभा चुनाव वाले प्रदेशों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा भीकर दी। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर भाजपाके सभी पदाधिकारियों,महासचिवों, राज्यों के प्रभारियों, उत्तर एवं पश्चिम भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं के अलावा राज्यों के नेताओं के साथ बैठक की। बैठकमें पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भी भाग लिया।

सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नेताओं ने इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा के चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मककार्यक्रमों, लोगों की प्रतिक्रिया और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों में राजस्थान का बोल बाला

शुक्रवार को भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने जिन चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियोंकी नियुक्तियां की है उनमें राजस्थान के नेताओं का बोलबाला हैं।

राजस्थान के लिए केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी और गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और हरियाणा के पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई को सह प्रभारी बनाया गया है।बिश्नोई हरियाणा के नेता हैं औऱ वह कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं।राजस्थान में बिश्नोई समाज काकाफी प्रभाव है।साथ ही उन्हें बिश्नोई समाज का लीडर माना जाता है।

मध्यप्रदेश में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव को चुनाव प्रभारी की कमान सौंपी गई है।यादव राजस्थान के सांसद है।साथ ही केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सहप्रभारी बनाया गया हैजोकि मूलतः राजस्थान से ही हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में भी राजस्थान के पूर्व सांसद ओमप्रकाशमाथुर को चुनाव प्रभारी तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया कोसहप्रभारी बनाया गया है। तेलंगाना में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी औरराजस्थान के सुनील बंसल को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजस्थान में पार्टी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति

इधर राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी ने भी शुक्रवार को राजस्थान में पार्टी के विभिन्नमोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तियाँ कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया हैं।

कांग्रेस भी नही है पीछें अलबत्ता रफ़्तार है थोड़ी धीमी

कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में विजय पताका फहराने के बाद कांग्रेस भी चुनावीतैयारियों में पीछें नही है अलबत्ता रफ़्तार थोड़ी धीमी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्वपार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी के साथ सभी चुनावी प्रदेशों के नेताओं के साथ मीटिंग्स की है। इसीसिलसिले में गुरुवार को दिल्ली में राजस्थान मामलों की बैठक हुई थी। जिसमें मुख्यमंत्री अशोकगहलोत अस्वस्थ होने के कारण वर्चुअल ढंग से जुड़े थे जबकि कई मंत्री और नेता बैठक में मौजूद रहें।कई दिनों की कसरत के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने मुख्य मंत्रीअशोक गहलोत तथा प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं से विचार विमर्श कर और सभी के सुझावों कोशामिल कर प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन और ज़िला अध्यक्षों एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियोंकी अन्तिम सूची प्रदेश प्रभारी सूखजिंदर सिंह रंधावा के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और संगठनमंत्री के सी वेणु गोपाल तक पहुँचा दी है जिसके एक दो दिनों में जारी होने की सम्भावना है।

विधान सभा चुनाव का समय नज़दीक आते-आते राजस्थान और चुनावी प्रदेशों की राजनीतिकगतिविधियों का पारा अपने चरम पर पहुँचता हुआ दिखाई देगा।देखना है इस बार चुनावी रण मेंकिसके हिस्से में आयेंगी सत्ता की बागडोर!