एमएलए प्रवास पर तेलंगाना के नरसापुर पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, कार्यकर्ताओं में जगा जीत का विश्वास

  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने जीता तेलंगाना में भाजपा कार्यकर्ताओं का दिल, कहीं रूठे को मनाया कहीं अस्वस्थ को दिया हौसला
  • बीआरएस के लिए एक परिवार तो भाजपा के लिए 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण का लक्ष्य – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • बीआरएस सरकार की योजनाएं 3.8 करोड़ तेलंगानावासियों के विश्वास से छलावा – डॉ. राजेश्वर सिंह

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नरसापुर, मेडक : एमएलए प्रवास पर तेलंगाना राज्य के नरसापुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने चुनावी बिगुल बजाते हुए मंगलवार को यलुर्थी मंडल और मसाईपेट मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया और भाजपा की नीतियों, नरेंद्र मोदी जी निष्ठा और नीयत के प्रति जनता में विश्वास जगाने का आह्वान किया।

मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बीआरएस सरकार को भ्रष्टाचार और एक परिवार की सरकार करार दिया तो भाजपा सरकार को जनता की सरकार बताया, 140 करोड़ भारतीयों को सरकार बताया।

डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता के मन में राष्ट्र प्रथम की सर्वोपरि भावना है, इसी का परिणाम है कि जहां 1984 में भाजपा की केवल 2 सीटें थी तो आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार 2 बार से पूर्ण बहुमत की सरकार है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तेलंगाना राज्य में 1 करोड़ 94 लाख को फ्री राशन, 1 करोड़ 15 लाख जन-धन खाते, 40 लाख किसान भाइयों को सम्मान निधि, करीब 30 लाख शौचालय बनवाये गए, उज्ज्वला योजना से 11 लाख सिलिंडर वितरित किये गए, यही नही 2.5 लाख प्रधानमंत्री आवास बनवाये गए जबकि इतने ही उद्यमियों को मुद्रा योजना से ऋण प्रदान किया गया।

इन सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिए के डीबीटी के माध्यम से जन-जन तक सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाया गया।

केसीआर सरकार की नाकामियों पर चर्चा करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने राज्य सरकार द्वारा दलितों को मकान देने की योजना को हाथी दांत करार दिया, जिसका धरातल पर कोई वजूद नही है, उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने विकास के नाम पर गाँव-गाँव शराब की दुकानें खोली हैं। राज्य सरकार की नीतियां युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाली हैं।

केसीआर की नाक के नीचे लैंड डील और माइनिंग जैसे स्कैम ही रहे हैं, राज्य लोक सेवा आयोग के पर्चे लीक हो रहे हैं, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है, राज्य में 30 हजार प्राथमिक विद्यालय हैं, उनमें अधिकांश में स्वच्छ पेयजल और टॉयलेट्स की सुविधा नही है।

बैठक के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस गोपी, नगर पालिका अध्यक्ष मुरली यादव, विधानसभा संयोजक वी. मल्लेश गौड़, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश गौड़, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनार्दन रेड्डी, मंडल अध्यक्ष नरसीमुलु, विधायक राजेश्वर राव गारू, प्रदेश कार्यकारिणी सिंगाय पल्ली गोपी, वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवीर रेड्डी, संसद संयोजक राम मोहन गौड़, भाजपा मेडक उपाध्यक्ष श्रीनिवास गौड, मेडक जिला महामन्त्री संगसानी सुरेश, रमेश यादव युदागिरी, नगर अध्यक्ष नरसापुर डी अंजनिउ गौड़, कोंधी प्रोभंडार, बूथ अध्यक्ष नागेश गौड़, कौड़ीपाली अध्यक्ष राकेश गौड़, चिपचेडो अध्यक्ष श्रीकांत गौड़ सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विभिन्न मंदिरों में किया दर्शन-पूजन, अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

मंगलवार को डॉ. राजेश्वर सिंह ने नरसापुर विधानसभा क्षेत्र के शिवमपेट मंडल, चकरीमितला गांव, चिन्ना गुट्टीमुक्ला स्थित हनुमान मंदिर में आराध्य बजरंगबली जी, विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी, वाग्देवी मां सरस्वती, प्रभु श्रीराम, माता जानकी के दर्शन-पूजन कर सभी के लिए सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की

इस से पहके मंडल विलुर्थी स्थित ग्राम शेरिला में निर्माणाधीन वृहद् आस्था से जुड़े सिद्ध मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजन-दर्शन और अपना अंशदान अर्पण किया।

डॉ. सिंह ने बाबासाहेब के सपनों को साकार करने और सभी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत बसवापुर, मल्लमा मंदिर के पास, येलदुरथी मंडल, नरसापुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।

स्कूली बच्चों को बांटी टॉफी-चॉकलेट, अस्वस्थ कार्यकर्ता का हालचाल जानने पहुंचे उनके घर

सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने नरसापुर स्थित गिरिदीपम हाई स्कूल के बच्चों के साथ बातचीत की उन्हें प्रोत्साहित किया और बच्चों को टॉफी-चॉकलेट भी बांटी।

मंगलवार की शाम को विधानसभा नरसापुर के बूथ नम्बर 33 की कार्यकर्त्ता राजमनी के दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना पर डॉ. राजेश्वर सिंह पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनके आवास पहुँच उनका कुशलक्षेम जाना एवं बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की साथ ही ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।