राजस्थान में इस वर्ष के अन्त में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आठ समितियों का गठन किया

इन समितियों में प्रदेश कांग्रेस के सभी गुटों और वर्गों को शामिल कर सन्तुलन बनाने का प्रयास

गोपेंद्र नाथ भट्ट

जयपुर / नई दिल्ली : राजस्थान में इस वर्ष के अन्त में होने वाले विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को आठ समितियों के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है। इन समितियों में प्रदेश कांग्रेस के सभी गुटों और वर्गों को शामिल कर सन्तुलन बनाने का प्रयास किया गया है।

राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी, गोविंद राम मेघवाल को चुनाव अभियान समिति, विधान सभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी को चुनाव घोषणा पत्र समिति, पंजाब प्रभारी पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री हरीश चौधरी को चुनाव व्यूह रचना (स्ट्रट्रीजिक) समिति, मंत्री ममता भूपेश को मीडिया और संचार समिति, मुरारी लाल मीना प्रचार एवं प्रकाशन समिति और प्रमोद जैन भाया को प्रोटोकॉल समिति का अध्यक्ष बनाया गया है,जबकि समन्वय समिति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित 26 सदस्यों को शामिल किया गया है।

कोर कमेटी

राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को 26 सदस्यीय *कोर कमेटी* का संयोजक बनाया गया है। कोर कमेटी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधान सभा अध्यक्ष सी पी जोशी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, भँवर जितेन्द्र सिंह,पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी,जल संसाधन मंत्री महेंद्र जीत मालवीय,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश और मंत्री गोविंद राम मेघवाल को शामिल किया गया है।

समन्वय समिति

इसी प्रकार *समन्वय समिति* में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,भँवर जितेन्द्र सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट,हरीश चौधरी, मंत्री महेंद्र जीत मालवीया,मोहन प्रकाश,पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास,नारायण सिंह,मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान,पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमो नारायण मीना,पूर्व मंत्री डॉ रघु शर्मा, मंत्री हेमाराम चौधरी, परसादी लाल मीना,मंत्री उदयलाल आंजना,भजनलाल जाटव,टीकाराम जूली, भंवर सिंह भाटी, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा,मंत्री शांति धारीवाल,गुरुमीत सिंह कुन्नर,मंजू देवी मेघवाल,महेंद्र चौधरी और डूंगरपुर के दिनेश खोड़निया को शामिल किया गया है। इस समिति में चुनाव संबंधी समितियों के सभी अध्यक्ष भी पदेन सदस्य बनाए गए हैं।

चुनाव अभियान समिति

मंत्री गोविंद राम मेघवाल की अध्यक्षता में 21 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया गया है । इस समिति में मंत्री अशोक चांदना को सह अध्यक्ष,राजकुमार शर्मा को संयोजक,विधायक दानिश अबरार और चेतन डूडी को सह संयोजक,मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,रामलाल जाट,विधायक कृष्णा पूनिया,गणेश घोगरा,रामलाल मीणा,मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत,महेंद्र गहलोत,घनश्याम मेहर,गजेन्द्र सिंह सांखला,किशन लाल जेदिया,जगदीश श्रीमाली,राखी गौतम,हेमसिंह शेखावत,अभिषेक चौधरी,यशवीर शूरा और नीतू कंवर भाटी को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को पदेन सदस्य बनाया गया है।

चुनाव घोषणा पत्र समिति

विधान सभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी की अध्यक्षता में 21 सदस्यीय चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया गया है। इस समिति में सांसद नीरज डांगी को सह अध्यक्ष, प्रो गौरव वल्लभ को संयोजक,टीकाराम मीना और पुखराज पाराशर को सह-संयोजक बनाया गया है । इस समिति में पूर्व प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आई एएस निरंजन आर्य,डॉ. विजेंदर सिंह सिद्धू, प्रो. परेश व्यास,जाकिर हुसैन,कुलदीप सिंह पूनिया ,शेर सिंह सूपा,गिरिराज गर्ग,जी एस बापना,रूप सिंह बारहट,प्रो पीएस वर्मा,जगदीश चन्द्र जांगिड़,सीताराम लांबा,आईवी त्रिवेदी,हिम्मत सिंह गुर्जर,सुनील परिहार और वन्दना मीना को सदस्य बनाया गया है। इस समिति में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, गोविन्द सिंह डोटासरा और सीडब्ल्यूसी सदस्य को पदेन सदस्य बनाया गया है।

चुनाव व्यूह रचना (स्ट्रट्रीजिक) समिति

पंजाब के प्रभारी पूर्व मंत्री और सांसद हरीश चौधरी को चुनाव व्यूह रचना का अध्यक्ष बनाया गया है। 26 सदस्यीय इस समिति में धीरज गुर्जर को सह-अध्यक्ष,रोहित बोहरा को संयोजक, रामसिंह कस्वा और अमित चाचण को सह-संयोजक ,पूर्व पी सी सी अध्यक्ष रामेश्वर डूडी,मंत्री शकुंतला रावत, वाजिब अली,मदन प्रजापत, मानवेन्द्र सिंह, रतन देवासी,मांगीलाल गरासिया,रूपाराम मेघवाल ,कैलाश मीना,मदन गोपाल मेघवाल,डूंगरराम गेदर,खानू खान बुधवाली,पवन गोदारा,विशाल जांगिड,संगीता बेनीवाल ,उर्मिला योगी,ललित यादव,अजीत यादव,अमित मुद्गल, शमा बानो और जयंती बिश्नोई को सदस्य तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, गोविन्द सिंह डोटासरा,सीडब्ल्यूसी सदस्य और चुनाव संबंधी समितियों के सभी अध्यक्ष को पदेन सदस्य बनाया गया है।

मीडिया और संचार समिति

गहलोत मंत्रि परिषद की सदस्य ममता भूपेश की अध्यक्षता में गठित 22 सदस्यीय समिति मीडिया और संचार समिति में स्वर्णिम चतुर्वेदी को सह-अध्यक्ष,मुकेश भाकर को संयोजक, जसवन्त गुर्जर और प्रशांत बैरवा को सह-संयोजक तथा राजकुमार जयपाल ,सुरेश चौधरी,प्रतिष्ठा यादव,हरीश चौधरी (सिरोही),राजेंद्र यादव,विक्रम स्वामी,पंकज मेहता,प्रदीप चतुर्वेदी, प्रतीक सिंह,पंकज शर्मा,नितिन सारस्वत ,आईदानराम भाटी,दीनबंधु शर्मा,डिंपल राठौड़,प्रियदर्शी भटनागर,मो. इदरीश गौरी,संग्राम सिंह को सदस्य बनाया गया है।

प्रचार एवं प्रकाशन समिति

इसी प्रकार की मुरारी लाल मीना की अध्यक्षता में गठित 21 सदस्यीय चुनाव प्रचार एवं प्रकाशन समिति में मंत्री अर्जुन बामनिया को सह-अध्यक्ष सुदर्शन सिंह रावत को संयोजक आर.सी. चौधरी और राजीव अरोड़ा को सह-संयोजक बनाया गया है । इस समिति में पूर्व मंत्री परसराम मोर्डिया,दयाराम परमार, अशोक बैरवा,राजेंद्र चौधरी,सीताराम अग्रवाल,रामगोपाल बैरवा, महेंद्र सिंह खीरी, देशराज मीना, नरेश चौधरी,राहुल भाकर,अभिमन्यु पूनियां ,सुधीन्द्र मूंड,युरेन्द्र सिंह यूरी ,क्रांति तिवारी,दीपांश हेमनानी, विजय जैन की सदस्य बनाया गया है।

प्रोटोकॉल समिति

इसके अलावा मंत्री की प्रमोद जैन भाया की अध्यक्षता में गठित 21 सदस्यीय प्रोटोकॉल समिति में टीकाराम जूली को सह-अध्यक्ष,मुमताज मसीह को संयोजक विधायक रफीक खान और पुष्पेंद्र भारद्वाज को सह-संयोजक बनाया गया है।समिति में प्रह्लाद झूरिया,नसीम अख्तर इन्साफ,जिया उर रहमान,किसनाराम विश्नोई,विद्याधर चौधरी,संदीप चौधरी,वीरेंद्र झाला,कैप्टन अरविंद कुमार,रघुवीर सिंह राठौड़,छोटू राम मीना,भीम सिंह चूंडावत,राजीव त्रेहन,प्रमोद सिसौदिया,माहिन खान, ललित बोरीवाल और बाबू लाल जैन को सदस्य मनोनीत किया गया है।

इन समितियों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों को शामिल कर न केवल सन्तुलन का प्रयास किया गया है वरन एक जुटता का सन्देश भी दिया गया है।