पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

रविवर दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : चमोली जनपद पुलिस की गौरा शक्ति टीम द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महिला हेड कांस्टेबल पूनम रानी व महिला आरक्षी प्रियंका द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर उन्हें आत्मरक्षा हेतु सुदृढ़ करते हुये प्रगति के पथ पर निडर होकर अग्रसर होने हेतु सक्षम बनाया जा रहा है, जिससे सैकड़ों छात्रायें लाभान्वित हो रही है।