मसूरी में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के दृष्टिगत कार्यक्रम का आयोजन किया

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के दृष्टिगत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व भाजपा महानगर देहरादून अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत तत्कालिक राहत शिविरों का आयोजन किया गया। जिनमें सेवा-सुविधा के लिए, डाक विभाग, स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों की सहभागिता रही।

अध्यक्ष ने बताया कि केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में नागरिकों को सूचित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए शुरू की गयी इस यात्रा का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया है और गौरव की बात है कि उस दिशा में देश आगे भी बढ़ रहा है।