राजस्थान संस्था संध के अध्यक्ष सुरेश खण्डेलवाल का निधन

गोपेंद्र नाथ भट्ट

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में प्रवासी की संस्थाओं के महासंघ राजस्थान संस्था संघ के अध्यक्ष सुरेश खण्डेलवाल का बुधवार को सायं नई दिल्ली में निधन हो गया।

उनकी अन्तिम यात्रा गुरुवार को प्रातः ग्यारह बजे उनके नई दिल्ली में क़रोल बाग स्थित निवास स्थान से निगम बोध घाट नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी,जहाँ दोपहर बारह बजे उनका अन्तिम संस्कार होंगा।

स्वर्गीय सुरेश खण्डेलवाल अपने पिता दिवंगत जय नारायण खण्डेलवाल मेठी की तरह ही दिल्ली की कई संस्थाओं से जुड़े हुए थे। उनके निधन पर कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।