पेपर लीक को रोकने के लिए पूरे सिस्टम को टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा रहा है : योगेंद्र उपाध्याय

To prevent paper leaks, the entire system is being connected with technology: Yogendra Upadhyay

रविवार दिल्ली नेटवर्क

इटावा : इटावा जनपद में सर्व ब्राह्मण महासभा के द्वारा आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पेपर लीक पहले उत्तर प्रदेश में दूसरी सरकारों में भी होते थे और संगठित लोग यह अपराध करते थे। उनको राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था, इसलिए उनको इसमें सजा नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में पेपर लीक की घटना कम हुई है। पूरे सिस्टम को टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा रहा है। हाथरस की घटना पर उन्होंने कहा कि जो भी इस मामले में दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। न्यायिक जांच हो रही है। उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में वाले उपचुनाव पर कहा कि आगामी उपचुनाव में भाजपा की पांचो सीटें वापस आने और उनकी जो पांच सीटें हैं, उसको भी जीतने के लिए पार्टी रणनीति बना रही है।