कटिहार के गाँव में आया बाढ़ का पानी, जनजीवन अस्त व्यस्त

Flood waters hit Katihar village, life is disturbed

रविवार दिल्ली नेटवर्क

कटिहार: कटिहार जिला के तहत बरारी प्रखंड क्षेत्र की मोहना चांदपुर पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इससे पंचायत के वार्ड नम्बर 8 से लेकर 17 तक जलमग्न हो गया है। स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वे अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थान पर जाने को विवश हो गये हैं। बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।