मछली पालन से जीविका दीदियों की बढ़ेगी आमदनी

Fish farming will increase the income of Jeevika Didis

रविवार दिल्ली नेटवर्क

शिवहर : पिपराही प्रखंड अन्तर्गत थाना परिसर के पोखर में जल जीवन जीविका महिला मत्स्य उत्पादक समूह द्वारा मछली पालन की शुरुआत की गई। जिला परियोजना प्रबंधक जीविका-श्री गुलाम कौसर एवं थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर मत्स्य पालन की शुरुआत की।

गुलाम कौसर ने दीदियों को संबोधित करते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ये तालाब जीविका दीदियों को मत्स्य पालन के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिपराही की जीविका दीदियों ने एक नए उद्यम की शुरुआत की है, जो न केवल उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा बल्कि क्षेत्र में मत्स्य पालन को भी बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा कि यह जीविका दीदियों की उद्यमशीलता और संघर्ष को दर्शाता है। समेकित मछली पालन के तहत मछली पालन के साथ-साथ बत्तख पालन भी किया जायेगा। तालाब के आस पास बचे जगह में सब्जी की खेती और केला की खेती की जाएगी। इससे जल जीवन जीविका महिला। मत्स्य उत्पादक समूह से जुड़ी महिलाओं के आमदनी में तीव्र गति से वृद्धि होगी एवं उनके परिवार के जीवन यापन में सुधार आएगा।