अडानी और सेबी घोटाले को लेकर धरना प्रदर्शन

Protest against Adani and SEBI scam

रविवार दिल्ली नेटवर्क

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने आज पटना में हिंडनबर्ग खुलासा, अडानी और सेबी घोटाले को लेकर गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से ईडी कार्यालय तक धरना प्रदर्शन किया।

धरना का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आयी है, उसके आधार पर जांच की जाये और सेबी के अध्यक्ष को उनके पद से हटाया जाये। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि हमलोग जेपीसी की मांग कर रहे हैं।