चूरु : मनुज साहित्य और कला पुरस्कार का आयोजन

Churu: Manuj Literature and Art Award organized

रविवार दिल्ली नेटवर्क

चूरु : चूरु मनुज साहित्य और मनुज कला पुरस्कार का आयोजन, प्रशिद्व साहित्यकार बनवारी लाल शर्मा ’खामोश’ बीकानेर को मनुज साहित्य पुरस्कार से किया अलंकृत, कला के क्षेत्र में पंडित कृष्णानंद व्यास तबला वादक बीकानेर संभाग को मनुज कला सम्मान से किया गया सम्मानित। चूरु डॉ ओपी शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट चूरू के तत्वाधान में लोक संस्कृति शोध संस्थान नगर श्री चूरू सभागार में वार्षिक उत्सव के आयोजन किया गया, जिसमें ख्यातनाम कवि बनवारी लाल शर्मा \”खामोश\” को मनुज साहित्य सम्मान 2024 अर्पित किया गया।

इस अवसर पर बीकानेर संभाग के प्रख्यात तबला वादक पंडित कृष्णानंद व्यास को मनुज कला सम्मान अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक व संस्कृतिकर्मी डॉक्टर प्रमोद बाजोरिया, मुख्य अतिथि डॉक्टर शरद कुमार व्यास, सचिव जिला न्यायाधीश संवर्ग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चुरु एवं प्रोफेसर कमल सिंह कोठारी शिक्षाद साहित्यकार रहे।

कार्यक्रम को लेकर सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि ख्यातनाम कवि बनवारी लाल शर्मा \”खामोश\” को मनुज साहित्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा बनवारी लाल शर्मा ने साहित्य के क्षेत्र में काफी योगदान रहा है इनके द्वारा काफी पुस्तके लिखी गई है। वही मनुज कला पुरस्कार बीकानेर संभाग के प्रख्यात तबला वादक पंडित कृष्णानंद व्यास को दिया जाएगा। शर्मा ने बताया कि तबला वादक व्यास ने दूरदर्शन, आकाशवाणी सहित अनेक देश विदेशों में अपनी प्रस्तुति दी है। इनकी देश के प्रसिद्ध और नामचीन कलाकारों गायाकारो के साथ जुगलबंदी रही है।

ट्रस्ट के सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार 2014 से शुरू किया गया था जो निरंतर चल रहा है और आज 11 वर्ष है और हर वर्ष एक विख्यात साहित्यकार को पुरस्कृत किया जाता रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक व संस्कृतिकर्मी डॉक्टर प्रमोद बाजोरिया, मुख्य अतिथि डॉक्टर शरद कुमार व्यास, सचिव जिला न्यायाधीश संवर्ग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चुरु रहे।