लखनऊ स्थित राजभवन में 5100 कन्याओं का पूजन किया गया

5100 girls were worshiped at Raj Bhavan in Lucknow

रविवार दिल्ली नेटवर्क

लखनऊ : शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रेरणा संस्था की ओर से राजभवन में 5100 कन्याओं का पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिधि के रूप में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यही बच्चे कल का भविष्य हैं। इनमें शिक्षा और संस्कार दोनों का प्रभाव दिखना चाहिए। मां का पर्व मनाने का सपना तभी साकार होगा, जब देश और प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित होंगी। इस अवसर पर अलग अलग समाज की कन्याओं का पूजन किया गया। कन्या पूजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता का भाव पैदा करना और सेवा बस्तियों के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी यह अहसास कराना है कि सम्पूर्ण समाज अपना है।