सात जन्मों के पवित्र बंधन के त्यौहार करवाचौथ की तैयारियों में सुहागिन महिलाएं जुटी

Married women are busy preparing for Karva Chauth, the festival of sacred bond of seven births

रविवार दिल्ली नेटवर्क

भोपाल : सात जन्मों के पवित्र बंधन के त्यौहार करवाचौथ की तैयारियों में सुहागिन महिलाएं जुटी है। यह व्रत 20 अक्टूबर यानि रविवार को रखा जाएगा। करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा का विशेष महत्व होता है। चंद्र उदय के बाद ही रात्रि के समय करवा चौथ का व्रत खोला जाता है। महिलाएं पहले चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। उसके बाद छलनी से चंद्रमा और अपने पति का चेहरा देखती हैं। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखने की परंपरा है। इस व्रत को लेकर महिलाएं खरीदारी कर रही है तो वही अपने हाथो में मेंहदी भी लगवा रही है। बाजार गुलजार है। महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिेए यह व्रत रखती है।