
रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, माननीय राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) एवं माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी और लैब का भी अवलोकन किया।
श्री धामी ने कहा कि राष्ट्रपति महोदया का जीवन स्वयं में संघर्ष, सेवा और संकल्प की जीवंत मिसाल है। उनका वंचित वर्ग से विशेष लगाव, सादगीपूर्ण और तपस्वी जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमारा प्रयास दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और गरिमामय जीवन जीने के लिए आवश्यक शिक्षा, सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराना है।