राजेन्द्र गुप्ता को संस्था का चेयरमैन और सुमित गुप्ता को प्रधान चुना गया
नीति गोपेन्द्र भट्ट
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की प्रमुख सामाजिक संस्था राजस्थान रत्नाकर की हाल ही आयोजित वार्षिक आम सभा में वर्ष 2025-2027 कार्यकाल के लिए राजेन्द्र गुप्ता को संस्था का चेयरमैन और सुमित गुप्ता को प्रधान चुना गया है। अन्य पदाधिकारियों में ललित पोद्दार को और प्रवीण जालान को उप प्रधान ,राकेश मोहन कसेरा को महामंत्री, मुकेश गुप्ता को मंत्री,अमित गोयल को उप मंत्री, के बी हरलालका को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
निवर्तमान प्रधान शंकर जयपुरिया ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश कानोड़िया,चुनाव अधिकारी राम अवतार शाह ने निष्पक्ष ढंग से चुनाव प्रकिया शुरू कराई।





