पंकज चौधरी के नेतृत्व में 2027 में प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी भाजपा : राहुल शर्मा

BJP will return to power with a thumping majority in 2027 under the leadership of Pankaj Chaudhary: Rahul Sharma

रविवार दिल्ली नेटवर्क

दिल्ली : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं ओडिशा प्रभारी राहुल शर्मा ने पंकज चौधरी से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राहुल शर्मा ने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ पुनः सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी को संगठन में लंबे समय तक कार्य करने का व्यापक अनुभव है, जिससे वे कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सफल रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान करती रही है और सभी को साथ लेकर चलना पार्टी की परंपरा रही है। पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी के सभी वर्गों में उत्साह और खुशी का माहौल है। कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ पार्टी को विजय दिलाने के लिए तैयार हैं।