राजस्थान रत्नाकर के शंकर जयपुरिया बने नए प्रधान, नई कार्यकारिणी का हुआ निर्विरोध निर्वाचन

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली I राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की प्रमुख समाजसेवी संस्था राजस्थान रत्नाकर के रोहिणी के क्राउन-प्लाज़ा में संस्था के चेयरमेन राजेंद्र गुप्ता और निवर्तमान प्रधान रमेश कानोडिया के नेतृत्व आयोजित वार्षिक सम्मलेन में वर्ष 2022-23 के लिए हुए नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन में शंकर जयपुरिया को प्रधान निर्वाचित किया गया है I नई कार्यकारिणी में ललित पोद्दार एवं अरविन्द गुप्ता को उप प्रधान, सुमित गुप्ता को महामंत्री, प्रवीण जालान को कोषाध्यक्ष,मुकेश गुप्ता को मंत्री और अमित गुप्ता को संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए हैं I

साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों में सभी पदाधिकारियों के साथ अजय अग्रवाल, अमित गोयल, अनिल गुप्ता, अनिल कुमार अग्रवाल, अरविन्द चौधरी, हरीश नारसरिया, के.बी.हरलारका, के.सी.लाठ , राकेश मोहन कसेरा, रतीश मित्तल, रवि तुलस्यान, संजय गुप्ता, सुशील गुप्ता, विनोद कुमार तुलस्यान और विपिन भगेरिया का दो वर्षों के लिए निर्विरोध निर्वाचन किया गया हैं I

वार्षिक सम्मलेन में संस्था के चेयरमेन राजेंद्र गुप्ता, प्रधान शंकर जयपुरिया और निवर्तमान प्रधान रमेश कानोडिया के नेतृत्व आज़ादी के अमृत महोत्सव और तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी ने तिरंगा हाथ में लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया I इस मौके पर संस्था के संस्थापक सदस्य ओ.पी.बागला, रमेश जैना, मुख्य संरक्षक सतपाल गुप्ता, सभी पदाधिकारियों, पूर्व प्रधानों श्याम सुन्दर गुप्ता, राज कुमार तुलस्यान,राम अवतार शाह ,रतन पोद्दार, पुष्पेंद्र गोयल, वरिष्ठ मीडिया सलाहकार गोपेन्द्र नाथ भट्ट आदि को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया I समारोह में अन्य सदस्यों विशेष कर दिवंगत पदाधिकारियों के परिवार के सदस्यों को भी उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया I

वार्षिक सम्मलेन में संस्था द्वारा आयोजित किये जाने वाले दिल्ली के सबसे बड़े दिवाली मेले और आगामी दो वर्ष में आने वाले संस्था के स्वर्ण जयन्ती समारोह की रुपरेखा तैयार करने के सम्बन्ध में भी सुझाव दिए गए I