रविवार दिल्ली नेटवर्क
दिल्ली : शिया उलेमा-ए-हिंद के वाइस प्रेसिडेंट और ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड कदीम के वाइस प्रेसिडेंट मौलाना हसनअली रजानी ने इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के बाद हुए बम धमाके में पचास से ज़्यादा शिया मुसलमानों की शहादत पर दुख जताया और कहा कि पाकिस्तान की शिया कम्युनिटी दुनिया की सबसे बदनसीब कम्युनिटी है जिस पर ज़ुल्म होता है, जिसके बारे में कोई शिया कुछ भी नहीं बोलता हैं। इसलिए मौलाना रजानी ने कहा कि पाकिस्तानी शियाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी क्योंकि पाकिस्तानी सरकार शिया मुसलमानों के साथ नहीं है। मौलाना रजानी ने कहा कि अब पाकिस्तान में शिया मिल्यन करेंगे, लेकिन शिया मुसलमानों के मिलियन मार्च से बेहतर है कि वे अपनी सुरक्षा खुद करें। आखिर में मौलाना रजानी ने शहीदों के लिए जन्नत में ऊंचे मकाम और उनके रिश्तेदारों के लिए सब्र की दुआ करते हुए कहा कि हम भी आपके दुख में शामिल हैं।





