विराट हिन्दू सम्मेलन में जीवन में संस्कार व राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखने पर बल दिया गया

In the grand Hindu conference, emphasis was laid on maintaining values ​​in life and dedication towards the nation

ओ. पी. उनियाल

देहरादून : बंजारावाला में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि आज की पीढ़ी को सही मार्ग पर लाना, सही दिशा-निर्देश देना। वक्ताओं ने कहा कि हम लोगों ने अपने बुजुर्गों से जो संस्कार लिए हैं क्या वे संस्कार हम अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को दे रहे हैं?

वक्ताओं ने यह भी कहा कि हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। हमें यह समझना चाहिए कि इस समाज ने जो मुझे दिया है, जो मेरा है, वह राष्ट्र का है इसी समाज का है, धरती का है, इसी पर न्यौछावर करना है। जब समर्पण की पराकाष्ठा बढ़ती है तो समाज आगे बढ़ता है। हम ऐसा कार्य करें जिससे समाज प्रेरणा ले। हम प्रेरणास्त्रोत बनें। हमें अपने व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ इन सब बातों को समाज तक पहुंचाना है।