दिल्ली पुलिस का घूसखोर एएसआई गिरफ्तार

Bribe-taking ASI of Delhi Police arrested

इंद्र वशिष्ठ

दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार थम नहीं रहा है।

सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के पश्चिम विहार थाने में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) ओम प्रकाश को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने एएसआई ओम प्रकाश के खिलाफ 7 फरवरी को मामला दर्ज किया। आरोप है कि एएसआई ओम प्रकाश ने शिकायतकर्ता से उसके भाई को ज़मानत दिलाने में मदद करने के लिए 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी और रिश्वत की रकम न देने पर उसे दूसरे मामलों में भी फंसाने की धमकी दी थी।

सीबीआई ने 7 फरवरी को जाल बिछाया और एएसआई ओम प्रकाश को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।