कांग्रेस ने राज्य सरकार को बताया जनविरोधी, किया विरोध प्रदर्शन

Congress called the state government anti-people and protested

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड में एकत्रित होकर राजभवन घेराव के लिए कूच करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है, भाजपा ने भ्रष्टाचार, व्यभिचार को सत्ता में रहने का हथियार बनाया है जिसे मिलकर जड़ से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि अगला कार्यक्रम इससे भी बड़ा होगा। जिसके लिए जोश और शक्ति के साथ-साथ जन सहयोग बनाए रखना जरूरी है। प्रदर्शन में प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। राजभवन घेराव कार्यक्रम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में किया गया।