नवी मुंबई में जीनोमिक्स-आधारित कैंसर केयर की शुरुआत

Genomics-based cancer care launched in Navi Mumbai

  • नवी मुंबई में व्यक्तिगत जीनोमिक थेरेपी का आगाज़
  • जीनोमिक्स की ताकत से कैंसर पर सटीक वार

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नवी मुंबई में कैंसर उपचार ने एक नई दिशा पकड़ ली है। अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने अपने प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी क्लिनिक की शुरुआत करते हुए जीनोमिक्स-आधारित व्यक्तिगत उपचार की पहल की है। यह क्लिनिक मरीज़ के जीनोमिक प्रोफ़ाइल, बायोमार्कर, उम्र, जीवनशैली और व्यक्तिगत इलाज के लक्ष्यों के आधार पर थेरेपी तय करेगा।

लीड कंसल्टेंट डॉ. ज्योति बाजपेयी ने कहा, “जीनोमिक्स हमें सिर्फ़ यह नहीं बताता कि कैंसर किस प्रकार का है, बल्कि उसके सबटाइप की गहराई भी समझाता है। ब्रेस्ट कैंसर ल्यूमिनल ए, ल्यूमिनल बी, ट्रिपल-नेगेटिव या एचईआर 2 जैसे अलग-अलग रूप ले सकता है, और हर रूप का उपचार अलग होता है। प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी हमें सही मरीज़ के लिए सही दवा और सही डोज़ चुनने में सक्षम बनाती है।”

वेस्टर्न रीजन के रीजनल सीईओ श्री अरुणेश पुनेथा ने कहा, “हम ‘वन-साइज़-फिट्स-ऑल’ दृष्टिकोण से आगे बढ़ रहे हैं। अब हर मरीज़ की देखभाल उसकी बायोलॉजी, पेशे, पसंद और जीवन परिस्थितियों के अनुसार की जाएगी।”
नई पीढ़ी की जीनोमिक सीक्वेंसिंग, टारगेटेड थेरेपी और मल्टीडिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड की मदद से यह क्लिनिक कैंसर उपचार को अधिक सुरक्षित, प्रभावी और परिणाम-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।