रविवार दिल्ली नेटवर्क
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी इंटरकॉलिजिएट स्पोर्ट्स चैंम्पियनशिप -2026 में 52 अंकों के संग मेडिकल कॉलेज सेकेंड, 42 अंक झटक कर सीसीएसआईटी की थर्ड पोजीशन,परम्परागत नियमानुसार ट्रॉफी का औपचारिक हस्तांतरण मेडिकल कॉलेज को
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की इंटरकॉलिजिएट स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में 90 अंकों के संग टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने प्रथम स्थान प्राप्त करके चैंपियन ऑफ द चैंपियंस का खिताब अपने नाम किया। तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर 52 अंकों के साथ द्वितीय और कॉलेज ऑफ सीसीएसआईटी 42 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। फिजिकल एजुकेशन कॉलेज ने 11 गोल्ड, 02 सिल्वर और 02 ब्रांज मेडल्स अपनी झोली में किए। मेडिकल कॉलेज ने 07 गोल्ड, 02 सिल्वर और 05 ब्रांज मेडल्स, जबकि सीसीएसआईटी कॉलेज 02 गोल्ड, 09 सिल्वर और 05 ब्रांज मेडल्स अपने अपने किए। इसके अतिरिक्त कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने 25 अंक, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज़ ने 21 अंक, कॉलेज ऑफ फार्मेसी और कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट ने 16-16 अंक, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने 8 अंक, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन ने 4 अंक, कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी ने 3 अंक, डेंटल कॉलेज एंड आरसी और कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस ने 1-1 अंक अर्जित किए। समापन सम्मान समारोह में वीसी प्रो. वीके जैन ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक औ प्रमाण पत्र प्रदान किए। चैंपियन ऑफ द चैंपियंस ट्रॉफी फिजिकल एजुकेशन को प्रदान की गई, जबकि परम्परागत नियमानुसार ट्रॉफी का औपचारिक हस्तांतरण मेडिकल कॉलेज को किया गया। इस मौके पर डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह, मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रीथपाल सिंह मटरेजा, फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।





