नवरतन अग्रवाल राजस्थान संस्था संघ के अध्यक्ष मनोनीत

Navratan Agarwal nominated as President of Rajasthan Institution Association

नीति गोपेन्द्र भट्ट

नई दिल्ली : नवरतन अग्रवाल बीकानेर वाला को दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की सबसे पुरानी और प्रमुख संस्था राजस्थान संस्था संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।

राजस्थान संस्था संघ के निवर्तमान महामन्त्री के के नरेडा ने बताया कि संस्था के वरिष्ठ सदस्यों की बैठक में यह निर्णय लिया गया ।

उन्होंने बताया कि चंद्र शेखर मिश्र को संस्था का महा सचिव मनोनीत किया गया है । बैठक में आगामी तीस मार्च को दिल्ली में राजस्थान स्थापना दिवस समारोह मनाने का निर्णय भी लिया जाएगा ।