टीएमयू क्रॉसरोड्स प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स विजेता

Meerut's Victory Vipers win TMU Crossroads competition

रविवार दिल्ली नेटवर्क

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की ओर से सस्टेनेबल फ्यूचर्सः नेविगेटिंग एथिकल एंड एनवायरनमेंटल डिलेमा पर हुई प्रथम अंतर-विश्वविद्यालय केस स्टडी प्रतियोगिता क्रॉसरोड्स 5.0

  • नैतिकता एवम् सतत विकास की समझ विकसित करें युवाः प्रो. दीक्षित
  • श्रीमती नीलिमा बोलीं, भविष्य के प्रति युवाओं का नजरिया सकारात्मक
  • रोजगारोन्मुख कौशलों को बढ़ावा देना हमारा मकसदः प्रो. पंकज सिंह
  • टीएमयू- सीओई और एमआईटी की टीमें संयुक्त रूप से रहीं सेकेंड
  • टिमिट कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की टीम रही तीसरे पायदान पर

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की ओर से सस्टेनेबल फ्यूचर्सः नेविगेटिंग एथिकल एंड एनवायरनमेंटल डिलेमा पर हुई प्रथम अंतर-विश्वविद्यालय केस स्टडी प्रतियोगिता क्रॉसरोड्स 5.0 में देवान वीएस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मेरठ के बीटेक स्टुडेंट्स- कृतिका तेवतिया, अर्पिता राजपूत, अकमल खान की टीम विक्ट्री वाइपर्स विजेता रही। टीएमयू के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बीटेक-ईई के स्टुडेंट्स अंश शर्मा, कनिष्का, रिया जैन की टीम नेक्सस आर्किटेक्ट और मुरादाबाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बीटेक स्टुडेंट्स आदित्य पनेरू, श्रेया सिंह, चंद्र प्रकाश जोशी की टीम सस्टेन एक्स ने बराबर अंक हासिल करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीएमयू के टिमिट कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए स्टुडेंट्स खुशी जैन, संस्कार जैन, गुनगुन कात्याल की टीम डिसिजन आर्किटेक्ट्स तीसरे स्थान पर रही। इससे पूर्व नर्सिंग बिल्डिंग के फिजियोथेरेपी लेक्चर थिएटर में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के संग केस स्टडी प्रतियोगिता क्रॉसरोड्स 5.0 का शंखनाद हुआ। इस मौके पर कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ के डीन प्रो. हरबंश दीक्षित बतौर मुख्य अतिथि, डेंटल एवं एलाइड हेल्थ साइंसेज़ की निदेशक गवर्नेंस श्रीमती नीलिमा जैन, लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके सिंह, सीटीएलडी के निदेशक प्रो. पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में सभी विजेताओं को ट्राफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

टीएमयू के मैनेजमेंट कॉलेज के एमबीए स्टुडेंट्स दिव्यांशु, हर्ष पाठक, काश्वी धवन की टीम रोनिन, मुरादाबाद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के स्टुडेंट्स हर्षिता, याकृति, निष्ठा की टीम विज़नरी वोल्ट और टीएमयू के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के स्टुडेंट्स नेही जैन, आयुषी बगड़ी, कनक विश्नोई की टीम सस्टनेज़ को मेरिट सहभागिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ के डीन प्रो. हरबंश दीक्षित ने बतौर मुख्य अतिथि कहा, आज के युवा पेशेवरों को केवल तकनीकी दक्षता ही नहीं, बल्कि नैतिकता एवं सतत विकास की समझ भी विकसित करनी होगी। क्रॉसरोड्स जैसे मंच स्टुडेंट्स को वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। डेंटल एवं एलाइड हेल्थ साइंसेज़ की निदेशक गवर्नेंस श्रीमती नीलिमा जैन ने कहा, प्रतिभागियों ने जटिल समस्याओं पर संतुलित एवम् जिम्मेदार दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, जो भविष्य के नेतृत्व की सकारात्मक झलक देता है। सीटीएलडी के निदेशक प्रो. पंकज कुमार सिंह ने कहा, सीटीएलडी का उद्देश्य अनुभवात्मक अधिगम एवं रोजगारोन्मुख कौशलों को बढ़ावा देना है, और क्रॉसरोड्स 5.0 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उल्लेखनीय है, प्रारंभिक चरण में देश भर से कुल 99 टीमों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के उपरांत 13 श्रेष्ठ टीमों ने फिनाले राउंड में अपनी जगह बनाई। चयनित टीमों ने समकालीन सामाजिक, पर्यावरणीय एवं व्यावसायिक चुनौतियों पर आधारित केस स्टडी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विभिन्न यूनिवर्सिटीज़ एवम् संस्थानों के स्टुडेंट्स ने नवाचार, विश्लेषणात्मक सोच एवं नैतिक निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। श्रीमती नीलिमा जैन और प्रो. पंकज कुमार सिंह आदि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल रहे। प्रतियोगिता में तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑॅफ नर्सिंग, टिमिट, सीसीएसआईटी, लॉ कॉलेज, विल्सोनिया डिग्री कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी, गजरौला सहित विभिन्न संस्थानों की टीमों ने भी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देकर प्रतियोगिता की गुणवत्ता को नई ऊंचाई प्रदान की। संचालन सीटीएलडी की सीनियर सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर श्रीमती मणि सारस्वत ने किया।