नीति गोपेन्द्र भट्ट
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की प्रमुख संस्था राजस्थान रत्नाकर ने रविवार की रात को दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में आयोजित अपने होली मंगल मिलन समारोह में लोक कलाकारों के साथ फूलों की होली मनाई । संस्था के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता और प्रधान सुमित गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारियों ने राजस्थान रत्नाकर परिवार के सदस्यों को चन्दन का टीका एवं दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया । इस अवसर पर लोक कलाकारों ने मन भावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से सभी का मनोरंजन किया और अंत में ब्रज से आए कलाकारों के साथ फूलों की होली खेलीं ।
इस मौके पर बाँके बिहारी और राधा जी की सुंदर झाँकी और टी 20क्रिकेट मेच दिखाने के लिए एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई थी।
होली मिलन समारोह में सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा की अगुवाई में होगा कवि सम्मेलन
नई दिल्ली के न्यू मोती बाग स्थित आईएएस ऑफिसर्स क्लब में मंगलवार तीन मार्च को दिल्ली की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा की अगुवाई में होली मिलन समारोह आयोजित होगा।
इस कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुतियों से दर्शकों को गुदगुदायेंगे ।
कवि सम्मेलन और होली मिलन समारोह के आयोजक पद्म अलंकरण से सम्मानित सुरेन्द्र शर्मा, दिल्ली में अप्रवासी राजस्थानियों की संस्था राजस्थान रत्नाकर के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता के साथ ही समाजसेवी चुन्नू जिन्दल ,अनिल के अग्रवाल, रिटायर्ड आईआरएस रमेश यादव और सुरेन्द्र पी गुप्ता ने आमन्त्रित अतिथियों का स्वागत करेंगे ।
——





