होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड के नेतृत्व में चला व्यापक चेकिंग अभियान

In view of the Holi festival, a massive checking drive was carried out under the leadership of Police Commissioner J. Ravinder Gaud

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : आगामी होली पर्व के दृष्टिगत 01 मार्च 2026 को जे. रविन्दर गौड, पुलिस आयुक्त, राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था / यातायात ) तथा निमिष पाटील, पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिण्डन जोन) द्वारा मोहननगर चौराहे पर व्यापक चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

साथ ही, एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव तथा एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह द्वारा अपने-अपने सर्किल में पैदल गश्त व संदिग्ध वाहनों / व्यक्तियों की चेकिंग की गई।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपील की तथा हुड़दंगबाज़ी व शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी।

नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल ☎️ 112 पर दें।

कमिश्नरेट गाजियाबाद आमजन की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।