पंकज शर्मा
हाथरस जिले के खेरिया गांव में अवैध रेत खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस और एसडीएम प्रशासन और खनन विभाग की सख्ती के दावों के बावजूद शनिवार 7 मार्च 2026 की रात के समय खुलेआम रेत का अवैध खनन और परिवहन किए जाने की शिकायतें सामने आई ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के कुछ इलाकों में देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों के जरिए रेत की ढुलाई की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि एस डी एम के आदेश पर लेखपाल ने मौके पर दौरा किया लेकिन अवैध खनन रात को फिर से किया गया ।रेत अवैद्य खनन के कारण न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि सड़कों को भी भारी क्षति पहुंच रही है।
सूत्रों के अनुसार, अवैध खनन करने वाले लोग रात के अंधेरे का फायदा उठा कर जमीनों से रेत निकाल रहे हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन और संबंधित विभागों से की है, लेकिन समस्या पूरी तरह से खत्म नहीं हो पा रही है।
हालांकि प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनन विभाग और पुलिस द्वारा समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर अवैध खनन में शामिल वाहनों को पकड़ा भी जा रहा है। लेकिन लगातार हो रहे रेत खनन से ऐसा लग रहा है कि अधिकारियों का दावा खोखला है ।इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाने की जरूरत है ।
हाथरस जिले के एस डी एम नीरज शर्मा को अवैध खनन की खबर मिलते ही कुछ घंटों में खनन माफिया को भागना पड़ा।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित निगरानी और कड़ी कार्रवाई की जाए।





