रविवार दिल्ली नेटवर्क
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने वीडियो जारी करके सभी हिंदूवादियों को चेतावनी दी
गाजियाबाद : विश्व प्रसिद्ध प्राचीन शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने शिवशक्ति धाम डासना गाजियाबाद से एक वीडियो जारी करके देश के सभी प्रमुख हिंदूवादियों को सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने जारी वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा कि यूजीसी एक्ट लाने वाले अब अपने समर्थकों की नाराजगी से घबरा गए हैं और हिंदुओं को डराने के लिए इस्लामिक जिहादियों के हाथों देश के प्रमुख हिंदूवादियों की हत्या की योजना बना चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अब जल्दी ही कई प्रमुख हिंदूवादियों की हत्या होगी ताकि तथाकथित सवर्ण डर जाए और यूजीसी एक्ट भुला कर एक बार फिर इनके लिए ही वोटिंग करे।इसी कारण सरकार किसी भी हिंदूवादी को उचित सुरक्षा की बात तो छोड़ दीजिए शस्त्र लाइसेंस तक नहीं दे रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की इस योजना में उनका नाम पहले नंबर पर है।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने हिंदुओं से यह भी निवेदन किया कि उनकी हत्या से हिंदू डरे नहीं और उनकी हत्या का बदला ले।





