राजस्थान संस्था संघ द्वारा 30 मार्च नई दिल्ली के मण्डी हाऊस में 77 वें राजस्थान स्थापना दिवस का भव्य आयोजन होगा

Rajasthan Sanstha Sangh will organize a grand celebration of the 77th Rajasthan Foundation Day on March 30 at Mandi House, New Delhi

नीति गोपेन्द्र भट्ट

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों के फेडरेशन ओए अम्ब्रेला ऑर्गेनाइजेशन राजस्थान संस्था संघ द्वारा आगामी 30 मार्च सोमवार को नई दिल्ली के मण्डी हाऊस स्थित एलटीजी सभागृह में 77 वें राजस्थान स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जायेगा।

समारोह की तैयारियों के लिए संस्था के अध्यक्ष नवरत्न अग्रवाल बीकानेरवाला की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई बैठक में बताया गया कि राजस्थान दिवस समारोह के लिए राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अन्य मंत्रीगणों तथा प्रदेश के राज्य सभा और लोकसभा के सांसदों के साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली के संसद सदस्यों तथ्य विशिष्ट अतिथियों को भी आमन्त्रित किया गया हैं।

बैठक में संस्था के महासचिव चन्द्र शेखर मिश्रा ने बताया कि समारोह में मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही शिक्षा,समाज सेवा,उद्योग-व्यवसाय प्रशासनिक सेवा,कला और संस्कृति एवं पर्यटन, साहित्य लेखन,मीडिया,खेलकूद,महिला कल्याण आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार सम्मान भी प्रदान किए जायेंगे ।

निवर्तमान महासचिव के के नरेड़ा ने बताया कि राजस्थान संस्था संघ दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्था रही है और राजस्थान की स्थापना के बाद देश में सबसे पहले राजस्थान संस्था संघ ने राजस्थान दिवस 3 मनाने की परम्परा शुरू की थी।