राजस्थान संस्था संघ द्वारा नई दिल्ली में 77 वें राजस्थान स्थापना दिवस का भव्य आयोजन

Rajasthan Sanstha Sangh organized a grand celebration of the 77th Rajasthan Foundation Day in New Delhi

उत्कृष्ट कार्यों के लिए नौ प्रतिभाओं का सम्मान

डॉ एस के सरीन को चिकित्सा, के सी मालू को कला संस्कृति, के के गुप्ता को समाज सेवा और स्वच्छता, नरसी कुलरिया को उद्योग-व्यवसाय, डॉ प्रेम भण्डारी को संगीत,पुरूषोत्तम दिवाकर को मीडिया, भरत चंद्र शर्मा को साहित्य,गोविन्द पारीक को जनसंपर्क और अश्विनी विश्नोई को खेलकूद क्षेत्र में दिए गए अवार्ड

नीति गोपेन्द्र भट्ट

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की अम्ब्रेला ऑर्गेनाइजेशन राजस्थान संस्था संघ द्वारा सोमवार को रात्री नई दिल्ली के मण्डी हाऊस स्थित एलटीजी (लिटिल थियेटर ग्रुप) सभागृह में 77 वें राजस्थान स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि वन नेशन वन इलेक्शन संसदीय संयुक्त समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और पाली राजस्थान के सांसद, पी पी चौधरी, विशिष्ट अतिथि सांसद श्री जयप्रकाश निषाद, दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू तथा स्वागताध्यक्ष डॉ एस के चांडक, राजस्थान फाउंडेशन के दिल्ली चेप्टर के अध्यक्ष सी ए आर ए किला ,त्रिनाद के हाई कमिश्नर चन्द्रदत सिंह, सत्य भूषण जैन, कई सन्त,कई विशिष्ट व्यापारी,आइएएस अधिकारी,डॉ आर डी मीणा,के सी मीना,वकील,डॉक्टर,चार्टड अकाउंट्स कलाकार और जनमानस उपस्थित थे।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए नौ प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में कला और संस्कृति , साहित्य लेखन,मीडिया,खेलकूद,महिला उद्यमिता, कलाकारों, उद्योग एवं व्यवसाय, समाज सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों पद्मभूषण से सम्मानित जाने माने चिकित्सक डॉ एस के सरीन को चिकित्सा के क्षेत्र में ,कला मर्मज्ञ के सी मालू को कला संस्कृति, राजस्थान सरकार के स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसेडर के के गुप्ता को समाज सेवा और स्वच्छता, जाने माने आर्किटेक्ट्स नरसी कुलरिया को उद्योग एवं व्यवसाय, विख्यात गजल गायक डॉ प्रेम भण्डारी को संगीत,सुप्रसिद्ध फोटो जर्नलिस्ट पुरूषोत्तम दिवाकर को मीडिया, साहित्य मनीषी भरत चंद्र शर्मा को साहित्य,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विशेषाधिकारी गोविन्द पारीक को जनसंपर्क, और अन्तर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडल विजेता महिला पहलवान अश्विनी विश्नोई को खेलकूद के क्षेत्र में पुरस्कार अवार्ड प्रदान किए गए ।

इस मौके पर हिमांक एंड टीम, मुद्रा डांस स्टूडियों , कला स्मृति अकादमी (रोशमी मजूमदार) एवं ललिता स्वामी द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई ।

प्रारम्भ में संस्था के अध्यक्ष नवरत्न अग्रवाल बीकानेरवाला और कार्यकारी अध्यक्ष के के नरेडा ने अतिथियों का स्वागत किया और अंत में संस्था के महासचिव चन्द्र शेखर मिश्रा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया । समारोह का संचालन कवि गजेन्द्र सौलंकी, अनुराग गर्ग और संस्था के उपाध्यक्ष गोपेन्द्र नाथ भट्ट ने किया।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी का शुभकामना सन्देश पढ़ कर सुनाया गया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान संस्था संघ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की सबसे पुरानी फेडरेशन और एम्ब्रेला ऑर्गेनाइजेशंन है। संस्था को सर्व प्रथम देश में राजस्थान स्थापना दिवस मनाने की परम्परा को शुरू करने का क्षेय है । राजस्थान संस्था संघ के बाद राजस्थान सरकार ने भी इसे प्रतिवर्ष मनाना शुरू किया। इन दिनों राजस्थान संस्था संघ अपनी स्थापना का 53 वाँ स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है ।