रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : हरिद्वार में योगस्थली खेल परिसर स्थित मल्टीपरपज हॉल में उत्तराखंड यूथ महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2026 का समापन हुआ।
इस प्रतियोगिता में सभी 13 जनपदों से आई टीमों ने हिस्सा लिया और बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की टीम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनी ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड बहुत तेजी से बॉक्सिंग का केंद्र बन रहा है और वह दिन दूर नहीं जब हमारे बॉक्सर ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में देश का झंडा लहराएंगे।
उन्होंने युवा खिलाड़ियों से कहा कि खेल कौशल को विकसित करने में मेहनत, समर्पण और अनुशासन दिखाना आपकी जिम्मेदारी है और उसके बाद आपके करियर की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी।
जो खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे, उनके लिए सरकार आउट ऑफ टर्न जॉब की व्यवस्था पहले ही बना चुकी है।
उन्होंने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल खोलिया, अध्यक्ष निर्माण मुखर्जी, अंतर्राष्ट्रीय कोच देवेंद्र चंद्र भट्ट, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, हरिद्वार मुक्केबाजी संघ के जिला अध्यक्ष विशाल गर्ग, नवीन चौहान, विपिन चौधरी, सुधीर जोशी आदि उपस्थित रहे I





