सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई वित्तीय समितियां
गोपेन्द्र नाथ भट्ट
जयपुर : राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा की वित्तीय समितियों का गठन किया है। श्री देवनानी ने जनलेखा समिति, प्राक्कलन समिति “क”, प्राक्कलन समिति “ख” तथा राजकीय उपक्रम समिति का गठन किया है।
इन समितियों में विभिन्न दलों के विधायकों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जिससे विधानसभा की कार्यप्रणाली में संतुलित प्रतिनिधित्व और प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
अध्यक्ष श्री देवनानी ने जनलेखा समिति के सभापति के रूप में श्री टीकाराम जूली, प्राक्कलन समिति “क” के सभापति के रूप में श्री संदीप शर्मा, प्राक्कलन समिति “ख” के सभापति के रूप में श्री बाबूसिंह राठौड़ तथा राजकीय उपक्रम समिति के सभापति के रूप में श्री कालीचरण सराफ को नियुक्त किया है।
अध्यक्ष श्री देवनानी ने विश्वास व्यक्त किया कि ये समितियाँ शासन के कार्यों की प्रभावी समीक्षा करते हुए वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और जनहित से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इन सभी समितियों का कार्यकाल 31 मार्च, 2027 तक रहेगा।
जनलेखा समिति में श्रीमती अनिता भदेल, श्री अर्जुन लाल जीनगर, श्री प्रमोद जैन “भाया”, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्री अजय सिंह, श्री रामकेश, श्री चन्द्रभान सिंह चौहान, डॉ. सुरेश धाकड़, श्री रफीक खान, श्री रोहित बौहरा, श्री गुरुवीर सिंह एवं श्री गोपाल शर्मा प्राक्कलन समिति “क” में श्री प्रताप सिंह सिंघवी, श्री शान्ती धारीवाल, श्री समाराम, श्री हरेन्द्र मिर्धा, श्री छोटूसिंह, श्री अर्जुन लाल, श्री जीवाराम चौधरी, श्री सुरेश मोदी, श्री अमित चाचाण, श्री मनोज कुमार (सादुलपुर) एवं श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ प्राक्कलन समिति “ख” में श्री पुष्पेन्द्र सिंह, श्री शंकरसिंह रावत, श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, श्री हमीर सिंह भायल, श्री पब्बाराम विश्नोई, श्री समरजीत सिंह, श्री मनोज कुमार (सुजानगढ़), श्री अमीन कागजी, डॉ. सुभाष गर्ग एवं श्री अरुण चौधरी तथा राजकीय उपक्रम समिति में डॉ. दयाराम परमार, श्री श्रवण कुमार, श्री संजीव कुमार, श्री हरिमोहन शर्मा, कुमारी रीटा चौधरी, श्री यूनुस खान, श्री गोपाल लाल शर्मा, श्री शत्रुधन गौतम, श्री गोरधन, श्री ललित मीना, श्री अनिल कुमार शर्मा एवं डॉ. शैलेश सिंह को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।





