देहरादून (ओ पी उनियाल) : कारगी के कन्हैया विहार स्थित नर्सरी रोड़ के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए के स्थानीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लेकिन कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी न होने के कारण प्रदर्शनकारियों को निराश होना पड़ा।
प्रदर्शकारियों ने कार्यालय में उपस्थित कंपनी के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने कहा कि जैसा विभाग के उच्चाधिकारियों का निर्देश होगा तद्नुरुप ही कार्य होगा।
प्रदर्शनकारियों का कहना कि क्षेत्र में जहां-जहां भी सीवर लाईन का काम पूरा होता रहा वहां-वहां सीसी रोड़ बनायी गयी। केवल नर्सरी रोड़ को लेकर विभाग द्वारा टालू नीति अपनायी जा रही है।





