हार्दिकर के नेतृत्व में बदलेगा महाराष्ट्र का आर्थिक परिदृश्य

Maharashtra's economic landscape will change under Hardikar's leadership

मुंबई (अनिल बेदाग) : एसोचैम ने मिलिंद हार्दिकर को महाराष्ट्र राज्य परिषद का अध्यक्ष नियुक्त कर राज्य की औद्योगिक दिशा को नई गति दी है। वेलस्पन समूह में ग्रुप स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स का नेतृत्व कर चुके हार्दिकर नवाचार, निवेश और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुभव और विजन के साथ महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद है। अनुमान है कि राज्य का जीएसडीपी 2030 तक 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के पार जा सकता है, जो इसे देश की सबसे सशक्त आर्थिक शक्ति बना सकता है।