राजस्थान विधानसभा की दैनन्दिनी में स्वर्णिम विरासत से अमृतकाल तक की गौरवपूर्ण जीवन्त यात्रा का चित्रण

The diary of the Rajasthan Legislative Assembly depicts the glorious journey from the golden heritage to the Amritkaal

गोपेन्द्र नाथ भट्ट

वर्ष 2026-27 को राजस्थान की विधानसभा अपनी स्थापना के 75 वें वर्ष के अमृतकाल के रूप में मना रही है। इस अवधि में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है । राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पूरे देश में अपने नवाचारों के कारण लोकप्रिय और विख्यात है। उन्होंने विधानसभा में कई नई परंपराओं और नवाचारों की शुरुआत की है। इसी कड़ी में उन्होंने विधानसभा की दैनन्दिनी प्रति वर्ष भारतीय नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा से शुरू होने वाले नवसंवत्सर पर प्रकाशित करने की नई परम्परा भी आरम्भ की है। इसी क्रम में इस बार भी चैत्र प्रतिपदा से शुरू हुए नवसंवत्सर विक्रम संवत 2083, युगाब्द 50128 के अन्तर्गत विधानसभा की दैनन्दिनी प्रकाशित की गई है, जिसकी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सभी ने भूरी- भूरी प्रशंसा की है ।

इस भारतीय नव वर्ष की दैनन्दिनी में राजस्थान विधानसभा के स्वर्णिम विकास क्रम को प्रदर्शित किया गया है। दैनन्दिनी में विधानसभा के प्रारम्भ काल से अमृतकाल की विकास यात्रा को मुख्य विषयवस्तु के रूप में स्थान दिया गया है। यह वार्षिक दैनंदिनी राजस्थान विधानसभा की अमृतकाल की ओर बढ़ती यात्रा का एक गौरवपूर्ण दस्तावेज़ है। दैनन्दिनी में विधानसभा के स्वर्णिम इतिहास की श्वेत-श्याम तस्वीरों से प्रारंभ होकर अब तक की यात्रा के सुनहरी इतिहास और रंगीन चित्रों को शामिल किया गया है। दैनन्दिनी में 30 मार्च 1949 को राजस्थान की स्थापना के बाद तत्कालीन केन्द्रीय गृह मन्त्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा प्रथम राजप्रमुख के रूप में जयपुर के सवाई मानसिंह द्वितीय को शपथ दिलाने का ऐतिहासिक क्षण, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का विधानसभा में आगमन और उनका लोकतांत्रिक संदेश, अटल बिहारी वाजपेयी जी (पूर्व प्रधानमंत्री ) का विधानसभा में प्रेरक संबोधन के साथ ही जयपुर के टाउन हॉल में वर्षों चली विधानसभा की प्रारम्भिक स्थिति से लेकर वर्तमान के भव्य,आधुनिक, सशक्त एवं पारदर्शी विधानसभा भवन तक का चित्रण किया गया है।यह दैनंदिनी लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों और निरंतर प्रगति की जीवंत स्मृतियों को संजोए हुए है।

दैनंदिनी के प्रत्येक माह का आरम्भ एक ऐसे स्वर्णिम दृश्य से होता है, जो अतीत की ऐतिहासिक झलकियों और वर्तमान की आधुनिक विधानसभा का सामंजस्यपूर्ण और प्रेरणादायी प्रतिबिंब प्रस्तुत करता है।​​​​​​​​ हर माह का प्रथम पृष्ठ श्वेत-श्याम चित्र और उसका पृष्ठ भाग रंगीन चित्र से सुसज्जित है। दैनंदिनी के प्रथम माह चैत्र वैशाख के प्रथम पृष्ठ पर स्वर्णिम इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण शीर्षक से जयपुर नरेश सवाई मानसिंह को राजस्थान के राजप्रमुख की शपथ दिलाते हुए तत्कालीन केन्द्रीय गृह मन्त्री सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल (1952) का श्वेत-श्याम चित्र और उसके पृष्ठ भाग पर स्वर्णिम उपलब्धियों से अमृत महोत्सव की ओर अग्रसर गौरवपूर्ण यात्रा शीर्षक से श्री हरिभाऊ बागडे को राजस्थान के राज्यपाल की शपथ दिलाते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री मनिन्द्र मोहन श्री वास्तव (2024) का रंगीन चित्र प्रकाशित किया गया है । दैनंदिनी के दूसरे माह वैशाख-प्रथम ज्येष्ठ के प्रथम पृष्ठ पर स्वर्णिम इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण शीर्षक से 1952 से 2000 तक राजस्थान विधानसभा की कार्यवाहियों का साक्षी रहा जयपुर का सवाई मानसिंह टाउन हॉल का श्वेत-श्याम चित्र और उसके पृष्ठ भाग पर स्वर्णिम उपलब्धियों से अमृत महोत्सव की ओर अग्रसर गौरवपूर्ण यात्रा शीर्षक से राजस्थानी शिल्प एवं एवं स्थापत्य के बेजोड़ संगम की अनुपम अभिव्यक्ति राजस्थान विधान सभा का वर्तमान भवन का रंगीन चित्र प्रकाशित किया गया है । दैनंदिनी के तीसरे माह वैशाख – द्वितीय ज्येष्ठ के प्रथम पृष्ठ पर स्वर्णिम इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण शीर्षक से इतिहास के पन्नों पर दर्ज राजस्थान विधानसभा के सवाई मानसिंह टाउन हॉल, जयपुर में संचालित कार्यवाही का दृश्य का श्वेत-श्याम चित्र और उसके पृष्ठ भाग पर स्वर्णिम उपलब्धियों से अमृत महोत्सव की ओर अग्रसर गौरवपूर्ण यात्रा शीर्षक से आधुनिक एवं डिजिटल सुविधाओं से युक्त राजस्थान विधान सभा के वर्तमान सभागार में संचालित कार्यवाही का दृश्य का रंगीन चित्र प्रकाशित किया गया है ।

दैनंदिनी के चौथे माह-द्वितीय ज्येष्ठ-आषाढ़ के प्रथम पृष्ठ पर स्वर्णिम संसदीय इतिहास की गौरवगाथा शीर्षक से राजस्थान विधान सभा में अभिभाषण देते हुए प्रथम राज्यपाल श्री गुरुमुख निहाल सिंह (1956) का श्वेत-श्याम चित्र और उसके पृष्ठ भाग पर स्वर्णिम उपलब्धियों से अमृत महोत्सव की ओर अग्रसर गौरवपूर्ण यात्रा शीर्षक से विकसित भारत की संकल्पना की अभिव्यक्ति राजस्थान विधान सभा में अभिभाषण देते हुए वर्तमान राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे का रंगीन चित्र प्रकाशित किया गया है । दैनंदिनी के पाँचवें माह-आषाढ़-श्रावण के प्रथम पृष्ठ पर स्वर्णिम इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण शीर्षक से लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक प्रारंभ: तत्कालीन राजप्रमुख सवाई मानसिंह ने 07 अप्रैल,1949 को मुख्य मंत्री श्री हीरालाल शास्त्री मंत्रिमंडल को शपथ दिलाकर राजस्थान में प्रथम राज्य सरकार का गठन किया का श्वेत-श्याम चित्र और उसके पृष्ठ भाग पर स्वर्णिम उपलब्धियों से अमृत महोत्सव की ओर अग्रसर गौरवपूर्ण यात्रा शीर्षक से लोकतांत्रिक यात्रा का अमृतकाल तत्कालीन माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा वर्तमान मुख्य मन्त्री श्री भजन लाल शर्मा मंत्रिमंडल को शपथ दिलाकर राजस्थान में वर्तमान राज्य सरकार का गठन किया (30 दिसम्बर,2023) का रंगीन चित्र प्रकाशित किया गया है ।

​​​​​दैनंदिनी के छठें माह-श्रावण-भाद्रपद के प्रथम पृष्ठ पर स्वर्णिम इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण शीर्षक से राजस्थान विधान सभा में विधायकों को सम्बोधित करते हुए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरु (1952) का श्वेत-श्याम चित्र और उसके पृष्ठ भाग पर स्वर्णिम उपलब्धियों से अमृत महोत्सव की ओर अग्रसर गौरवपूर्ण यात्रा शीर्षक से राजस्थान विधान सभा में विधायकों को संबोधित करते हुए भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (2023) का रंगीन चित्र प्रकाशित किया गया है ।​​​​​ दैनंदिनी के सातवें माह-भाद्रपद-आश्विन के प्रथम पृष्ठ पर स्वर्णिम इतिहास का दुर्लभ क्षण शीर्षक से तत्कालीन राज्यपाल श्री गुरूमुख निहाल सिंह की अस्वस्थता के कारण राज्यपाल ने अपना अभिभाषण विधानसभा-सभागार के स्थान पर राजभवन में दिया । यह राज्य विधान सभा के इतिहास का अब तक का पहला अवसर (23 फरवरी, 1961) था,का श्वेत-श्याम चित्र और उसके पृष्ठ भाग पर स्वर्णिम उपलब्धियों से अमृत महोत्सव की ओर अग्रसर गौरवपूर्ण यात्रा शीर्षक से संसदीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय : राजस्थान की पहली महिला राज्यपाल माननीया श्रीमती प्रतिभा पाटिल, पहली महिला विधानसभाष्यक्ष श्रीमती सुमित्रा सिंह तथा पहली महिला मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे। महिला सशक्तिकरण का संदेश देता राजस्थान विधान सभा का रंगीन चित्र प्रकाशित किया गया है । दैनंदिनी के आठवें माह-आश्विन-कार्तिक के प्रथम पृष्ठ पर स्वर्णिम इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण शीर्षक से विधायी विमर्श का सजीव दस्तावेज- त्रैमासिक पत्रिका “विधान बोधनी” के प्रवेशांक का विमोचन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री भैरोसिंह शेखावत। साथ में है तत्कालीन माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री हरिशंकर भाभड़ा (1993) का श्वेत-श्याम चित्र और उसके पृष्ठ भाग पर स्वर्णिम उपलब्धियों से अमृत महोत्सव की ओर अग्रसर गौरवपूर्ण यात्रा शीर्षक से अमृतकाल का प्रगति पथ-“संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष-नवाचारों के दो वर्ष “ पुस्तक का विमोचन करते माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ।

साथ में हैं नवाचारों के प्रणेता माननीय विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी (10 मार्च,2026) का रंगीन चित्र प्रकाशित किया गया है । दैनंदिनी के नवमें माह-कार्तिक-मार्गशीर्ष के प्रथम पृष्ठ पर स्वर्णिम इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण शीर्षक से लोकतन्त्र की नींव-लोकतन्त्र के मंदिर विधान सभा के वर्तमान भवन का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री श्री भैरोसिंह शेखावत। साथ में माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री हरिशंकर भाभड़ा (10 अगस्त, 1994) का श्वेत-श्याम चित्र और उसके पृष्ठ भाग पर स्वर्णिम उपलब्धियों से अमृत महोत्सव की ओर अग्रसर गौरवपूर्ण यात्रा शीर्षक से लोकतन्त्र के पवित्र मंदिर राजस्थान विधान सभा के वर्तमान भवन का लोकार्पण करते हुए माननीय राष्ट्रपति श्री के आर नारायणन (06 नवंबर,2001) का रंगीन चित्र प्रकाशित किया गया है ।

दैनंदिनी के दसवें माह-मार्गशीर्ष-पौष के प्रथम पृष्ठ पर स्वर्णिम इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण शीर्षक सेसंसदीय मर्यादा और वैचारिक प्रखरता के आलोक स्तम्भ श्री अटल बिहारी वाजपेयी( पूर्व प्रधानमंत्री ) द्वारा नौवीं राजस्थान विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में सम्बोधन (22-25 अगस्त, 1991) का श्वेत-श्याम चित्र और उसके पृष्ठ भाग पर स्वर्णिम उपलब्धियों से अमृत महोत्सव की ओर अग्रसर गौरवपूर्ण यात्रा शीर्षक से लोकतांत्रिक परम्पराओं के सशक्त संवाहक, संसदीय गरिमा के प्रतिबद्ध संरक्षक माननीय लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला का सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के नव निर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में संबोधन (16 जनवरी,2024) का रंगीन चित्र प्रकाशित किया गया है । दैनंदिनी के ग्याहरवें माह-पौष -माघ के प्रथम पृष्ठ पर स्वर्णिम इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण शीर्षक से इतिहास के उज्ज्वल पृष्ठों से-राजस्थान विधान सभा की रजत जयन्ती के अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए राज्य सभा के माननीय उप सभापति श्री रामनिवास मिर्धा (1978) का श्वेत-श्याम चित्र और उसके पृष्ठ भाग पर स्वर्णिम उपलब्धियों से अमृत महोत्सव की ओर अग्रसर गौरवपूर्ण यात्रा शीर्षक से राष्ट्र भक्ति का अमर स्वर-वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधान सभा के डिजिटल म्यूजियम में “वन्दे मातरम् दीर्घा” का उद्घाटन करते हुए माननीय विधानसभाष्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी (26 नवंबर,2025) का रंगीन चित्र प्रकाशित किया गया है । दैनंदिनी के ग्याहरवें माह- माघ-फाल्गुन के प्रथम पृष्ठ पर स्वर्णिम इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण शीर्षक से जयपुर के सवाई मानसिंह टाउन हॉल के मुख्य द्वार पर सुसज्जित गॉर्ड ऑफ़ ऑनर की टुकड़ी द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, गरिमा और परम्परा का भव्य विहंगम दृश्य का श्वेत-श्याम चित्र और उसके पृष्ठ भाग पर स्वर्णिम उपलब्धियों से अमृत महोत्सव की ओर अग्रसर गौरवपूर्ण यात्रा शीर्षक से लोकतन्त्र के मंदिर राजस्थान विधान सभा में स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर गार्ड ऑफ़ ऑनर का गौरवपूर्ण दृश्य-माननीय विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए, राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अटूट सम्मान का प्रतीक रंगीन चित्र प्रकाशित किया गया है। दैनंदिनी के बाहरवें माह-फाल्गुन-चैत्र के प्रथम पृष्ठ पर स्वर्णिम इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण शीर्षक से हाउस ऑफ़ कॉमन्स की माननीय अध्यक्ष सुश्री बेट्टी बुयरायड का स्वागत करते हुए विधान सभा के तत्कालीन अध्यक्ष श्री हरिशंकर भाभड़ा । यह अवसर संसदीय परम्पराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और अंतर-संसदीय मैत्री के सुदृढ़ सम्बंधों का प्रतीक रहा का श्वेत-श्याम चित्र और उसके पृष्ठ भाग पर स्वर्णिम उपलब्धियों से अमृत महोत्सव की ओर अग्रसर गौरवपूर्ण यात्रा शीर्षक से ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं माननीय सांसद श्री बॉब ब्लेकमैन ने राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से विधान सभा परिसर में शिष्टाचार भेंट की । यह भेंट लोकतांत्रिक संवाद और अंतर्राष्ट्रीय संसदीय संबंधों की सुदृढ़ता का प्रतीक है । (05 जनवरी 2026)

इस दैनन्दिनी में राजस्थान एक नजर में,के साथ ही प्रदेश में अब तक रहें सभी माननीय राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, विधानसभाध्यक्षों,नेता प्रतिपक्ष, सरकारी मुख्य सचेतकों के नाम और छाया चित्र भी प्रकाशित किये गए है । साथ ही राज्यपाल सचिवालय, राजस्थान मंत्रिमंडल, प्रदेश के वर्तमान सभी सांसद और विधायक गणों, विधानसभा की विभिन्न समितियों, विधानसभा सचिवालय, राजस्थान उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राजस्थान सरकार के महत्वपूर्ण अधिकारियों, राज्य, संभाग और जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, राजस्थान के संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर,सर्किट हाउस और डाक बंगला, दिल्ली स्थित आवासीय आयुक्त कार्यालय तथा अन्य राज्यों के विधानसभाध्यक्षों और उनके सचिवालयों के नाम और संपर्क नम्बर भी प्रकाशित किए गए हैं।