भारत में छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए ‘विकसित भारत स्कॉलरशिप’ शुरू की गई

'Develop India Scholarship' launched to empower girl students in India

रविवार दिल्ली नेटवर्क

सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज ने शिक्षा के माध्यम से छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए अध्ययन एजुकेशन ट्रस्ट के सहयोग से विकसित भारत स्कॉलरशिप शुरू की

नई दिल्ली: सेंटर फॉर नमो स्टडीज़ ने अध्ययन एजुकेशन ट्रस्ट के सहयोग से स्नातक और स्नातकोत्तर छात्राओं के लिए ‘विकसित भारत स्कॉलरशिप’ शुरू करने की घोषणा की है।

इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकें। यह पहल ‘विकसित भारत’ के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसका मुख्य लक्ष्य शिक्षा और समान अवसरों के माध्यम से एक समावेशी और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है।

सेंटर फॉर नमो स्टडीज़ के अध्यक्ष प्रो. जसीम मोहम्मद ने बताया कि, “किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसकी महिलाओं के सशक्तिकरण से गहराई से जुड़ी होती है। विकसित भारत स्कॉलरशिप के माध्यम से, हमारा उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मान और सहायता प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक सीमाएँ उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं में बाधा न बनें।”

स्कॉलरशिप के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए, प्रो. जसीम मोहम्मद ने आगे कहा, “शिक्षा ही परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली साधन है। युवा महिलाओं की शिक्षा में निवेश करके, हम अपने देश के भविष्य के नेतृत्व और उसकी शक्ति में निवेश कर रहे हैं।”

प्रो दिव्या तंवर ने बताया कि, इस छात्रवृत्ति को युवा महिलाओं में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और राष्ट्र-निर्माण में आत्मविश्वास के साथ योगदान देने की उनकी यात्रा में सहायता करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

डॉक्टर दौलत राम शर्मा ने कहा कि, इस स्कॉलरशिप के लिए चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी। आवेदनों की प्रारंभिक जांच के बाद, अंतिम लाभार्थियों का चयन ‘लकी ड्रॉ’ प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा, जिससे सभी योग्य आवेदकों को समान अवसर मिलना सुनिश्चित होगा।