उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने डॉ एच एस रावत को किया मानद उपाधि से सम्मानित

Vice President of the country CP Radhakrishnan honored Dr. HS Rawat with an honorary degree

रविवार दिल्ली नेटवर्क

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में IIMT यूनिवर्सिटी के तृतीय वार्षिक दीक्षांत समारोह के अवसर पर देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य डॉ एच एस रावत जी को उनकी ज्योतिष एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए “विद्या वाचस्पति” की मानद उपाधि से सम्मानित किया।सम्मान प्राप्ति के बाद डॉ रावत जी ने बताया कि ये उनके जीवन का बहुत बड़ा दिन है क्योंकि लगातार इतने वर्षों से ज्योतिष के क्षेत्र में कार्य करके अनेक बार सम्मान प्राप्त हुए है लेकिन देश के उपराष्ट्रपति के द्वारा सम्मान पाना गर्व का विषय है।डॉ रावत ने कहा कि ज्योतिष एक विज्ञान है जो कि भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्रदान करता है और यह हर क्षेत्र में मान्य होती है।।ये ज्ञान हमारे ऋषी मुनियों ने हमे प्रदान किया है जिसका आज पूरी दुनिया में प्रचार और प्रसार हो रहा है।।इस आयोजन के लिए यूनिवर्सिटी के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता जी को भी धन्यवाद दिया और कहा कि छात्रों के जीवन को सफल बनाने के क्षेत्र में IIMT यूनिवर्सिटी बहुत अहम योगदान दे रही है।इस अवसर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल जी,राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई जी , मेरठ सांसद अरुण गोविल जी एवं युवा ज्योतिषाचार्य मानवेंद्र रावत भी उपस्थित रहे।