महिला जज के रीडर को महिला वकील ने पकड़वाया

A female lawyer got the female judge's reader arrested

इंद्र वशिष्ठ

सीबीआई ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में एडिशनल सेशन जज कादम्बरी अवस्थी के रीडर संजीव सदाना को वकील निशा गौड़ से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रीडर ने जमानत याचिका मंजूर कराने के लिए महिला वकील से तीस हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

वकील निशा गौड़ ने 22 अप्रैल को सीबीआई में शिकायत की। जिसमें आरोप लगाया कि एडिशनल सेशन जज कादम्बरी अवस्थी के रीडर संजीव सदाना ने जमानत पर सुनवाई के समय शिकायतकर्ता वकील निशा गौड़ के मुवक्किल की जमानत अर्जी मंजूर करवाने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

सीबीआई ने 23 अप्रैल को एक जाल बिछाया और रीडर संजीव को शिकायतकर्ता निशा गौड़ से कुल 30,000 रुपये की रिश्वत में से 20,000 रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।